फास्ट फूड विक्रेता को चाकू घोंपा, घायल

छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप फास्ट फूड एवं चाय दुकानदार को रविवार की रात दो बदमाशों ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:44 PM (IST)
फास्ट फूड विक्रेता को चाकू घोंपा, घायल
फास्ट फूड विक्रेता को चाकू घोंपा, घायल

छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप फास्ट फूड एवं चाय दुकानदार को रविवार की रात दो बदमाशों ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

वहीं सूचना के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दयानंद सिंह ने तत्काल कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी फास्ट फूड विक्रेता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामायण महतो का 19 वर्षीय पुत्र हरेराम महतो बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह नेवाजी टोला पेट्रोल पंप के समीप फास्ट फूड और चाय की दुकान चलाता है।

बीती रात वह दुकान बंद कर रहा था, तभी उसके गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे चाकू घोंप दिया। जिसके बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। जख्मी का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जाएगा। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है। इस घटना से स्थानीय दुकानदार काफी डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी