शहर के सात केंद्रों पर हुई सहायक अभियोजन पदाधिकारी की परीक्षा

सारण। शहर के सात केंद्रों पर रविवार को सहायक अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 11:22 PM (IST)
शहर के सात केंद्रों पर हुई सहायक अभियोजन पदाधिकारी की परीक्षा
शहर के सात केंद्रों पर हुई सहायक अभियोजन पदाधिकारी की परीक्षा

सारण। शहर के सात केंद्रों पर रविवार को सहायक अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में एक ही परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 3000 परीक्षाथियों में 2041 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 959 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा कदाचार मुक्त वातारण में संचालित की गई। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने परीक्षा की जांच की। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी।

परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिग के बाद केंद्र पर कराया गया प्रवेश :

सहायक अभियोजन पदाधिकारी के परीक्षा में परीक्षार्थियों के थर्मल स्क्रीनिग एवं हैडसैनेटाइजर के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को वीडियोग्राफी कराया गया। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी एंव वीक्षक मास्क पहने हुए थे।

परीक्षा को लेकर बना नियंत्रण कक्ष :

सहायक अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी थी। जहां फोन (नं0-06152-242444) पर कर्मी को तैनात किया गया था।

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी आईवी मोरगेन को ( मोबाइल नम्बर 9304259750) बनाया गया था।

किस केंद्र पर कितने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा :

परीक्षा केंद्र - परीक्षार्थियों की संख्या - उपस्थित - अनुपस्थिति

राजेंद कॉलेजिएट, छपरा - 600 - 417 - 183

राजपूत उच्च विद्यालय, छपरा -500 - 332 - 168

सारण एकेडमी उच्च विद्यालय, छपरा -400 - 265 - 135

अब्दुल क्यूम अंसारी उच्च विद्यालय, छपरा - 400 - 289 - 111

गांधी उच्च विद्यालय, छपरा - 400 - 264 -136

एल.एन.बी उच्च विद्यालय, छपरा - 400 - 277 - 123

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, छपरा - 300 - 197 - 103

chat bot
आपका साथी