भूमि विवाद में हुए मारपीट में आठ घायल

थाना क्षेत्र के मशरक पश्चिम टोला गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन महिला समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 05:48 PM (IST)
भूमि विवाद में हुए मारपीट में आठ घायल
भूमि विवाद में हुए मारपीट में आठ घायल

संवाद सूत्र, मशरक: थाना क्षेत्र के मशरक पश्चिम टोला गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन महिला समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें से रीना देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर बाद आधा दर्जन अन्य को भी सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों में बच्चा पाण्डेय, पत्नी रीना देवी, केशव कुमार पांडेय, दूसरे पक्ष के सागर पाण्डेय, पुत्र संजय पाण्डेय तथा संजय पाण्डेय की पत्नी रिकू देवी और शंकर पांडेय के पुत्र रामबाबू पाण्डेय शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी