बूथ से लेकर मंडल तक पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

सारण भाजपा मंडल कार्यसमिति मकेर की बैठक रविवार को मकेर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM (IST)
बूथ से लेकर मंडल तक पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
बूथ से लेकर मंडल तक पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

सारण : भाजपा मंडल कार्यसमिति मकेर की बैठक रविवार को मकेर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्य समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने की। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश ओझा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। भाजपा कैडरबेस पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करती रही हैं। साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जहां सड़कों पर उतरकर आमजन को महामारी के प्रति जागरूक बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन किया गया, वहीं नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं वृद्धों, महिलाओं, असहायों, विकलांगों की टीकाकरण में मदद भी की गई।

मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन बूथ स्तर से लेकर मंडल कमिटी तक को सु²ढ़ एवं सशक्त बनाने के संबंध में मंथन भी किया गया। समापन सत्र को जिला महामंत्री अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं सबको साथ लेकर चलने की मंशा से आमजन को अवगत कराएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डा सुचिन्द्र साह, निरंजन शर्मा के अलावे बालेश्वर सिंह, अतुल श्रीवास्तव, भीम राय, शिव नाथ मांझी, उज्ज्वल सिंह, रवि प्रकाश, शिवनाथ मांझी, मनीष मालाकार, मो असलम, मो सगीर, फिरोज सहित मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी