प्रवासियों की दुर्दशा के खिलाफ जिला कांग्रेस का सांकेतिक धरना

प्रवासियों के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:06 PM (IST)
प्रवासियों की दुर्दशा के खिलाफ जिला कांग्रेस का सांकेतिक धरना
प्रवासियों की दुर्दशा के खिलाफ जिला कांग्रेस का सांकेतिक धरना

जासं, छपरा : अचानक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन किए जाने से प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान मास्क पहन फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सभी धरना पर बैठे।

जिलाध्यक्ष डा कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने कहा कि लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रदेशों से जैसे तैसे अपने घर लौटे। इस दौरान दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी यह चाहती है कि इन मौतों की जिम्मेदारी तय हो। ऐसे मृतकों की सूची कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध कराई जाय ताकि पार्टी यथासंभव उनकी मदद कर सके। इस अवसर अशोक जायसवाल, डा जयराम सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, डा शंकर चौधरी, केदारनाथ सिंह, राम स्वरूप राय सुरेश कुमार यादव, सुधीर कुमार राय, हरेश यादव, कादिर खान, ललन कुमार सिंह नदीम अंसारी, तरुण कुमार तिवारी, अरुण कुमार सिंह, अनवर अंसारी, राजेश कुमार शर्मा मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी