शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां की आराधना में जुट गये हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मां बह्माचारिणी की पूजा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 04:41 PM (IST)
शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु
शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, छपरा: शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां की आराधना में जुट गये हैं। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की। मां को शक्कर का भोग लगाया गया। आज मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।

मान्यता है कि मां ब्रह्माचारिणी को शक्कर का भोग लगाने से आयु में वृद्धि होती है। पूजा पंडाल व घरों में दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंज रहे हैं। भक्ति व आस्था का माहौल चारों ओर दिख रहा है। लाउडस्पीकर में देवी गीत बज रहे है। सूर्योदय होते ही लोग मां दुर्गा की पूजा में जुट जा रहे हैं। धूप, दीप अगरबत्ती, घी के दीपक से पूरा वातावरण सुगंधित हो गया है, भक्ति की अविरलधारा बह रही है। पूजा-पंडालों में दोनों समय आरती करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वहां पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे भक्ति का माहौल हो गया है। देवी मंदिरों में भी विशेष पूजा हो रही है। देवी मंदिर भी पूरी तरह से सज गये हैं। जिस ओर नजर जा रही है वहां पूजा का माहौल दिख रहा है।

मां चंद्रघंटा की पूजा से दूर होते सारे कष्ट

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की पूजा श्रद्धालु नर -नारी करेंगे। पंडित अनीत शुक्ल ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है। श्रद्धालु मां चंद्रघंटा की पूजा भूरे रंग का कपड़ा पहन कर करेंगे तो विशेष फल की प्राप्ति होगी। उन्हें गाय के दूध का भोग लगाया जाता है। इससे दुखों से मुक्ति मिलती है। आकार लेने लगे शहर के पूजा -पंडाल :

नवरात्र को ले पूजा समिति द्वारा बनाये जा रहे पूजा-पंडाल अब आकार लेने लगे हैं। शहर के नगरपालिका चौक, गांधी चौक, तेलपा बस स्टैड, सलेमपुर चौक, पंकज सिनेमा रोड, श्याम चौक आदि चौकों पर बन रहे पंडाल का स्वरूप अब दिखने लगा है। बंगाल के कारीगर दिन -रात एक करके पंडाल को बनाने में जुटे है। मूर्तिकार भी मां की प्रतिमा को बनाने में जुटे है। मां की प्रतिमा को भी पूरे मनोयोग से मूर्तिकार बना रहे है। मूर्ति भी बंगाल व स्थानीय मूर्तिकार मिल कर बना रहे है।

देवी गीत से माहौल हुआ भक्तिमय :

पूजा-पंडालों में बज रहे देवी गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। घर से निकलते ही देवी गीत सुनाई पड़ रहे हैं। शाम के समय पूजा-पंडाल में मां की आरती हो रही है। उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन ही पूजा पाठ के माहौल से तन-मन पवित्र हो गया है।

chat bot
आपका साथी