बाढ़ से जिले में तबाही, एक मकान गिरा, दूसरा गिरने की कगार पर

सारण। प्रखंड के पचौड़र बाजार से रसीदपुर गांव की ओर जाने वाले ग्रामीण सड़क पर स्थित दो मंजिला मकान बाढ़ के पानी की तेज धार में मंगलवार की शाम ध्वस्त हो गया। उक्त मकान के प्रथम मंजिल पर गृहस्वामी सपरिवार रहते थे और नीचे दुकान थी । जिसे किराए पर दिए थे। इसके अलावा अब भटगाई गांव में एक अन्य मकान ध्वस्त होने के कगार पर है। बाढ़ की हालत को देखकर परिजनों ने मकान को पहले ही खाली कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM (IST)
बाढ़ से जिले में तबाही, एक मकान गिरा, दूसरा गिरने की कगार पर
बाढ़ से जिले में तबाही, एक मकान गिरा, दूसरा गिरने की कगार पर

सारण। प्रखंड के पचौड़र बाजार से रसीदपुर गांव की ओर जाने वाले ग्रामीण सड़क पर स्थित दो मंजिला मकान बाढ़ के पानी की तेज धार में मंगलवार की शाम ध्वस्त हो गया। उक्त मकान के प्रथम मंजिल पर गृहस्वामी सपरिवार रहते थे और नीचे दुकान थी । जिसे किराए पर दिए थे। इसके अलावा अब भटगाई गांव में एक अन्य मकान ध्वस्त होने के कगार पर है। बाढ़ की हालत को देखकर परिजनों ने मकान को पहले ही खाली कर दिया है।

तरैया में बाढ़ का कहर लगभग 17 दिन से जारी है। बगल में स्थित मही नदी के कारण वहां पर बाढ़ के पानी की तेज धारा है। जिससे मकान की बुनियाद धीरे-धीरे खोखला हो गया। गृहस्वामी बिदेश्वरी सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूर्व में दुकान व मकान को खाली कर दिया गया था। लेकिन मकान ध्वस्त होने से लाखों की क्षति हुई है। 2017 में आई बाढ़ से भी मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। सरकारी मुआवजा नहीं मिला था । लेकिन इस बार तो मकान का नामो निशान भी नहीं रह गया। 12 वर्ष पूर्व लाखों रुपये लगा कर मकान का नव निर्माण कराया गया था। परिवार के लोग अब पड़ोसी के यहां शरण लिए हुए है। वही भटगाई दक्षिण टोला गांव में भी संजय सिंह का मकान ध्वस्त हो सकता है। गृहस्वामी संजय सिंह ने बताया कि प्रलयकारी पानी की तेज धार मेरे घर की बुनियाद को खोखला कर रहा है। मकान कभी भी ध्वस्त हो सकता है। परिवार समेत मढ़ौरा में अपनी बहन के घर शरण लिए है। दरियापुर में उफनाई मही व सुखमई नदी

दरियापुर में मही एवं सुखमई नदियों के उफनाने से प्रखंड के चार पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अंचलाधिकारी राजीव प्रकाश राय के साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई ने बांधों का निरीक्षण किया । बाढ़ का पानी प्रखंड के विश्वंभरपुर, ककरहट, पिरारी डीह, हरिहरपुर पंचायत के दर्जनो गांवों में बुधवार की सुबह बाढ़ का पानी भर गया। हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई है। युवा रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव गुड्डू शर्मा,राजद नेता छोटे लाल राय, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिह तथा जिला पार्षद प्रतिनिधि मनीष दुबे ने बाढ़ पीडि़तों से मिलकर उनकी बात प्रशासन के वरीय अधिकारी तक पहुंचाने व उचित मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। दरियापुर अंचलाधिकारी राजीव प्रकाश राय व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता अमरेश कुमार तिवारी ने बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण किया। बांध से ओवर फ्लो हो रहे जगह पर मरम्मत कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पाया कि बजराहा, बेदवलिया, डीह पिरारी, पट्टी शीतल, विश्वंभरपुर में सुखमई नदी का पानी बांध से ओवर फ्लो हो रहा था।

chat bot
आपका साथी