पिस्टल के साथ भटगाई पंचायत के उपमुखिया गिरफ्तार

भटगाई गांव स्थित बांध के समीप से तरैया पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी भरत सिंह का पुत्र व भटगाई पंचायत का उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:18 PM (IST)
पिस्टल के साथ भटगाई पंचायत के उपमुखिया गिरफ्तार
पिस्टल के साथ भटगाई पंचायत के उपमुखिया गिरफ्तार

फोटो 24 सीपीआर 14

संवाद सूत्र, तरैया : भटगाई गांव स्थित बांध के समीप से तरैया पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी भरत सिंह का पुत्र व भटगाई पंचायत का उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह है। पुलिस ने नशे की हालत में उसकी कमर से यह हथियार बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वे उक्त गांव पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बांध की तरफ से नशे की हालत में आ रहा था। तलाशी में उसकी कमर से एक नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया गया। वह खाली था। पिस्टल नया है जिस पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। पिस्टल से सम्बंधित कागजात की मांग की गई तो वह कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि उपमुखिया चुनाव में एक पार्टी को खुलकर सपोर्ट कर रहा था। इसके चलते उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। रात में गांव में आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान साजिश के तहत शराब पिलाकर उपमुखिया को फंसाया गया है।

chat bot
आपका साथी