पयहारी धाम में मनाया गया भगवान श्रीराम का छठिहार

 ऐतिहासिक श्रीनीलकंठेश्वर महादेव के पयहारी धाम सम्होता में गुरुवार रात भगवान श्रीराम का छठिहार धूमधाम से मनाया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने 56 व्यंजनों का भोग लगाया। डॉ. वशिष्ठ कुमार सिंह ने कहा कि पयहारी धाम धन्य है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:43 PM (IST)
पयहारी धाम में मनाया गया भगवान श्रीराम का छठिहार
पयहारी धाम में मनाया गया भगवान श्रीराम का छठिहार

संसू जलालपुर : ऐतिहासिक श्रीनीलकंठेश्वर महादेव के पयहारी धाम सम्होता में गुरुवार रात भगवान श्रीराम का छठिहार धूमधाम से मनाया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने 56 व्यंजनों का भोग लगाया। डॉ. वशिष्ठ कुमार सिंह ने कहा कि पयहारी धाम धन्य है। स्वयं प्रभु श्रीराम ने जनकपुर जाने के क्रम में श्री नीलकंठेश्वर महादेव की स्थापना की थी। बताते चलें कि पयहारी धाम परिसर में दो साल पहले भगवान श्रीराम परिवार का नया मंदिर बनाया गया था । महिलाओं ने सोहर की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद चैता की प्रस्तुति की। इसमें चइत महीनवा में रामजी जनमले हो राम घरे घरे बाजे ला बधईया पर लोग झूम उठे। फिर देवीस्-देवताओं के जयकारे गूंजने लगे ।

chat bot
आपका साथी