बीपी मंडल ने अभिवंचित समाज को दिया विधिसम्मत अवसर : विधान पार्षद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल की 102वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। आरजे कॉलेज परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केन्द्र में आयोजित जयंती समारोह का उद़घाटन जेपी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन (सेनि) श्रीकृष्ण ने किया। इसमें वक्ताओं ने स्व. मंडल के योगदानों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 08:02 PM (IST)
बीपी मंडल ने अभिवंचित समाज को दिया विधिसम्मत अवसर : विधान पार्षद
बीपी मंडल ने अभिवंचित समाज को दिया विधिसम्मत अवसर : विधान पार्षद

जागरण संवाददाता, छपरा :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल की 102वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। आरजे कॉलेज परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केन्द्र में आयोजित जयंती समारोह का उद़घाटन जेपी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन (सेनि) श्रीकृष्ण ने किया। इसमें वक्ताओं ने स्व. मंडल के योगदानों पर प्रकाश डाला।

कुलसचिव ने कहा कि बीपी मंडल ने इस देश के करोड़ो शोषित- पीड़ित- अभिवंचित समाज को विधि सम्मत अवसर दिया। इससे भारत सरकार की नौकरियों में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान का क्षेत्र निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा का क्षेत्र है, परन्तु विशेषाधिकार प्राप्त लोग उन्हें गरीबों-पिछड़ों से छीनते रहे हैं। विवि की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

जयंती समारोह के आयोजक एवं विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि आरक्षण एक ऐसा हथियार है जिसने विकास की धारा में पिछड़ गए लोगों के लिए मुक्ति का मार्ग खोल दिया है। डॉ. लाल बाबू यादव ने कहा कि उत्तर भारत के हिन्दी भाषी क्षेत्र में राज्य के मुख्यमंत्री, नौकरशाही एवं उच्च पद पर ऐसे लोग आसीन हुए हैं। समारोह का संचालन डॉ. दिनेश पाल ने किया। इस मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार, ईश्वर राम, सत्य प्रकाश यादव, प्रो. धनंजय कुमार आजाद, विद्या सागर विद्यार्थी, अरविद कुमार यादव, बच्चा प्रसाद यादव, बृज बिहारी यादव, रमेश चन्द्र राय, जहांगीर आलम, अवधेश कुमार, अजय कुमार खरवार, प्रो राकेश कुमार, चन्द्रकांत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी