हस्ताक्षर अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

छपरा। नागरिकता संशोधन कर्म के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक शहर के आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:16 PM (IST)
हस्ताक्षर अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
हस्ताक्षर अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

छपरा। नागरिकता संशोधन कर्म के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक शहर के आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों के कार्य समितियों से सूची प्राप्त की गई तथा पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को आगामी 31 जनवरी तक सभी प्रखंडो में चलाया जाएगा। इसके लिए मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर पर जागरूकता सह हस्ताक्षर एवं मिस्ड कॉल कराने की अपील की। वहीं पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, वंशीधर तिवारी, सुदामा तिवारी, कामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह सोलंकी, रंजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह , संतोष सिंह, विवेक कुमार सिंह, विश्वास गौतम, सुशील सिंह आदि मौजूद थे। सभा के समापन पर भाजपा नेता नित्यानंद सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी