छपरा में पीएम मोदी की जन्मतिथि मनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वीं जन्मतिथि पर भाजपाइयों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के मारुति मानस मंदिर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हवन कर भाजपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। सेवा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:59 PM (IST)
छपरा में पीएम मोदी की जन्मतिथि मनी
छपरा में पीएम मोदी की जन्मतिथि मनी

सारण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वीं जन्मतिथि पर भाजपाइयों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के मारुति मानस मंदिर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हवन कर भाजपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। सेवा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इसके बाद स्नेही भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई । 20 दिन तक सुबह 9:30 बजे से संध्या 5:00 तक इनका प्रदर्शन किया जाएगा। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति अध्यक्ष विनय सिंह, जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, विधायक डा सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कोरोना वैक्सीनेशन शिविर आयोजित की गई। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों में कामगारों को सम्मानित भी किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सारण भाजपा के सभी मंडल में पीएम की जन्मतिथि मनायी जा रही है। जिला में 71 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शांतनु कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डा धर्मेंद्र सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी ठाकुर राजेश ओझा, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश फैशन, अनिल कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, सत्यानंद सिंह,सीमा सिंह, गायत्री देवी, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, पप्पू चौहान, सुशील कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र साह, मदन सिंह, अनुरंजन कुमार आदि शामिल हुए।

इंसेट करें :

शहर में पीएम के नाम खुला जिम, कोरोना के टीकाकरण के मेगा कैंप आयोजन

फोटो 18 सीपीआर 25 जासं, छपरा : सारण भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता व क्रीडा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह सारण जिला के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान की देखरेख में पीएम की जन्मतिथि पर खेल खिलाड़ी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के रूपगंज मोहल्ले में पीएम के नाम पर एक जिम खोला गया। क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कोरोना टीकाकरण के मेगा कैंप का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, छपरा सिविल सर्जन डॉ जेपी सुकुमार, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं मदन सिंह ने किया। भारोत्तोलन खिलाड़ियो ने केक काटकर पीएम की जन्मतिथि मनायी। बैडमिटन खिलाड़ियों द्वारा पीएम के फोटो पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। स्टेडियम में राष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ियो में प्रो देवेश चंद्र राय, कैसर अनवर, विजय कुमार, सुमनजी आदि को सम्मानित किया गया मौके पर अमरेंद्र कुमार सिंह, अमृतांशु भूषण मिश्रा, शालू पांडेय, पंकज कश्यप आदि शामिल थे। इनसेट करें :

दिघवारा में मनायी गयी पीएम की जन्मतिथि

संसू, दिघवारा : भाजपा सदर व नगर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 71 वीं जन्मतिथि पर हवन, पूजा पाठ व केक काटा गया। आमी मंदिर में प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पंडितों ने हवन व पूजा पाठ कर उनके यशस्वी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन कर मिष्ठान वितरण किया गया। नगर मंडल महिला मोर्चा के नीतू सिंह की नेतृत्व मे सेवा सप्ताह मनाते हुए लोगो में फल वितरण किया गया। शीतलपुर मे शीतला माता मंदिर मे दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की गई। मुख्य रूप से उमाशंकर सिंह, मोहन शंकर प्रसाद, ब्रजकिशोर सिंह, शिवकुमार गांई, रोशन मिश्रा, रुपाली सिंह, अश्विनी पांडेय, अविनाश गुप्ता, कन्हैया सिंह, दीपक गुप्ता, अमरेंद्र चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंसेट करें :

मशरक में मनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 71 वीं जन्मतिथि

संवाद सूत्र,मशरक(सारण): मशरक महावीर मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 71वीं जन्मतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी। भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश भाजपा के नेता शशिभूषण सिंह, जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री रविरंजन सिंह मंटू ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मशरक सीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। रविरंजन सिंह मंटू, गौतम ओझा, विनय कुमार सिंह, राकेश कुमार महंथ, नरेंद्र तिवारी झामलाल, अतुल पाण्डेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी