जेपीयू को नहीं मिल रहे भोजपुरी के छात्र

भोजपुरी के शेक्सपीयर लोककवि भिखारी ठाकुर एवं पूर्वीधुन के जनक महेंद्र मिश्र की जन्मस्थली पर भोजपुरी पढ़ने में छात्रों की दिलचस्पी नहीं है। यहां इस भाषा से स्नातक करने वाले छात्र ही नहीं मिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 04:16 PM (IST)
जेपीयू को नहीं मिल रहे भोजपुरी के छात्र
जेपीयू को नहीं मिल रहे भोजपुरी के छात्र

जागरण संवाददाता, छपरा : भोजपुरी के शेक्सपीयर लोककवि भिखारी ठाकुर एवं पूर्वीधुन के जनक महेंद्र मिश्र की जन्मस्थली पर भी भोजपुरी पढ़ने में छात्र-छात्राओं की दिलचस्पी नहीं है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24 में नामांकन को ले आए आनलाइन आवेदन में भोजपुरी आनर्स करने के लिए महज पांच विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है।

जेपी विश्वविद्यालय में भोजपुरी आनर्स में 160 सीट हैं। 155 सीट इस बार खाली रहेंगी। भोजपुरी भाषी क्षेत्र में ही भोजपुरी आनर्स पढ़ने वाले विद्यार्थी का नहीं मिलना चिता का विषय है। इधर, सारण जिले में भोजपुरी को भाषा के रूप में मान्यता देने को ले आठवीं अनुसूची में शामिल करने को आंदोलन भी चल रहा है। भोजपुरी ही नहीं जेपी विश्वविद्यालय में संस्कृत में 672 के विरुद्ध 52, लेबर एंड सोशल वेलफेयर विषय में 32 सीट के बदले एक भी आवेदन नहीं आया है। दर्शन शास्त्र में 1152 सीट के बदले 640 एवं प्राचीन इतिहास में 96 के बदले सिर्फ 32 आवदेन आये हैं। इन विषयों में सीटे खाली रह जाएंगी।

उल्लेखनीय हो कि जेपी विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष (सत्र-2021- 24) में नामांकन को ले 61 हजार 448 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जबकि पार्ट वन में 31 हजार 264 सीट है। इस तरह से इस वर्ष 30 हजार 184 विद्यार्थी पार्ट वन में नामांकन से वंचित हो जाएंगे। जबकि छह -सात विषयों में सीट भी खाली रहा जाएगी , क्योंकि इन विषय में नामांकन को ले आनलाइन आवेदन बहुत कम हुआ है। -----------------

स्नातक में विषयवार सीट व प्राप्त आवेदन

विषय - सीट - प्राप्त आवेदन

भोजपुरी - 160 - 05

एंसिएंट हिस्ट्री - 96 - 32

संस्कृत - 672 - 52

दर्शन शास्त्र - 1152 - 640

उर्दू - 816 - 597

लेबर एंड सोशल वेलफेयर- 32 - 00

भौतिकी - 1680 - 2344

रसायन शास्त्र- 1760 -1654

गणित - 2288 - 1119

जंतु विज्ञान - 2016 - 4619

वनस्पति शास्त्र - 1344 - 1183

हिन्दी - 2064 - 6446

अंग्रेजी - 1856 - 1212

इतिहास - 3488 - 17559

अर्थशास्त्र -2448 - 2563

मनोविज्ञान - 2288 -4787

राजनीतिक विज्ञान- 3120 - 5739

अकाउटिग एंड फाइनेंस -912- 1766

गृहविज्ञान - 1088 - 5799

भूगोल - 1312 - 2866

सोशियोलाजी -448 - 241

इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज - 48 - 42

संगीत - 160 - 173

रुरल इकोनामिक्स -16 -19 -----------------

-160 सीट पर स्नातक में नामांकन के लिए आए महज पांच आवेदन

- 52 छात्रों ने ही संस्कृत में आनर्स के लिए किया है आवेदन

- भोजपुरी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थी नहीं पढ़ना चाह रहे भोजपुरी

chat bot
आपका साथी