दो पक्षों में हुई मारपीट में 21 पर प्राथमिकी दर्ज

सारण। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में पैसे की लेनदेन व पानी के छींटे पड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष से सुरेश कुमार सिंह ने अपने ही गांव के मनोज कुमार रामविकेश कुमार रामसंजय कुमार रामराजन कुमार रामरवि कुमार रामअनुज कुमार राम रवि कुमार राम नितेश कुमार राम प्रभु राम तारकेश्वर राम मुकेश कुमार राम कुंवर राम अजय राम शिव कुमार राम राहुल राम शशि कुमार सहित सोलह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:29 AM (IST)
दो पक्षों में हुई मारपीट में 21 पर प्राथमिकी दर्ज
दो पक्षों में हुई मारपीट में 21 पर प्राथमिकी दर्ज

सारण। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में पैसे की लेनदेन व पानी के छींटे पड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष से सुरेश कुमार सिंह ने अपने ही गांव के मनोज कुमार राम,विकेश कुमार राम,संजय कुमार राम,राजन कुमार राम,रवि कुमार राम,अनुज कुमार राम, रवि कुमार राम, नितेश कुमार राम, प्रभु राम, तारकेश्वर राम, मुकेश कुमार राम, कुंवर राम, अजय राम, शिव कुमार राम, राहुल राम, शशि कुमार सहित सोलह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 10 अगस्त को वह अपने घर पर बैठा था कि उक्त सभी लोग बोले कि रुपया मांगने के लिए आदमी को घर पर भेजने की हिम्मत कैसे हुई। इसी बात मारपीट कर घायल कर दिए। वही दूसरे पक्ष से प्रभु राम के छपरा से आये फर्दब्यान के आलोक में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें नीरज कुमार सिंह, रितेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, बच्चा सिंह व मुन्ना सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 10 अगस्त को वह अपने दरवाजे पर बैठा था कि नीरज मोटरसाइकिल से तेजी से जा रहे थे। घर के सामने पानी लगा हुआ था। जिससे पानी का छींटा पड़ने लगा तो वह बोले कि धीरे से जाइए। इसी बात पर उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामलें की अनुसंधान कर रही है।

chat bot
आपका साथी