मकेर में आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर को चाकू घोंप कर किया घायल

थाना क्षेत्र के चंदीला गांव में मंगलवार को रात आर्केस्ट्रा देखने गए एक किशोर को चाकू मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST)
मकेर में आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर को चाकू घोंप कर किया घायल
मकेर में आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर को चाकू घोंप कर किया घायल

मकेर (सारण) : थाना क्षेत्र के चंदीला गांव में मंगलवार को रात आर्केस्ट्रा देखने गए एक किशोर को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। उसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल किशोर चंदीला गांव के अवधेश राय का पुत्र बादल कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ मध्य विद्यालय चंदीला के परिसर में मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा देखने गया था।

जानकारी के अनुसार, चंदीला गांव निवासी बुद्धू राय की पोती की शादी मंगलवार को थी। बरात में आर्केस्ट्रा का आयोजन था। बरात में आए लोग मध्य विद्यालय चंदीला में रूके थे, जहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान चंदीला गांव के ही किसी युवक से विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने बादल के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू का वार इतना गहरा था कि आंत बाहर आ गई। बादल के दोस्तों ने उसके घर वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंचे तब तक इलाज के लिए उसे मकेर पीएचसी ले जाया गया था। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मकेर थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को दी। इसके बाद गांव में तनाव को देखते हुए अपर थानाध्यक्ष अंसार अहमद सिद्दीकी एसटीएफ जवानों के साथ चंदीला गांव में पहुंच रात में ही संदेह के आधार पर कई घरों में सर्च अभियान चलाया।

कोविड 19 को लेकर केंद्र सरकार के गाइड लाइन में शादी विवाह के लिए 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। वहीं किसी जगह कोई भी सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनैतिक आयोजन नहीं करना है। फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं।

थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक का कहना है कि घायल किशोर का इलाज पटना में चल रहा है। स्वजनों ने अब तक आवेदन नहीं कोई शिकायती आवेदन भी नही दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी