लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

ेजासं छपरा आज ब्रह्मपुर फीडर को दिन में चार घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत एसडीओ रजत कुमार ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 केवी ब्रह्मपुर फीडर को सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके कारण पश्चिमी क्षेत्र के दारोगा राय चौक रामकृष्ण पुरी मासूम गंज गुदरी बाजार भगवान बाजार काशी बाजार अजायबगंज श्यामचक ब्रह्मपुर मोहल्ला की बिजली दिन में बंद रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:09 AM (IST)
लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

सारण। नगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के नेहरू चौक से एक अपराधी को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस अपराधी को पुलिस आधा दर्जन कांडो में तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी रंजन कुमार साह उर्फ विधायक बताया गया है। वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानो में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिदा कारतूस बरामद किया है। उसे पहली बार नगर थाना पुलिस ने दो वर्ष पूर्व आ‌र्म्स एक्ट में हीं गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसके द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों मे भी लूटपाट की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। वह परसा थाना एवं तरैया में एक आभूषण व्यवसायी से लूटपाट में संलिप्त रहा है। उस दौरान वह बचकर भाग निकलने में सफल रहा था। जिसके बाद पुलिस उसके पीछे लगी थी। इस मामले में एसपी ने उसके गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस को उन लूटकांडो में शामिल अन्य अपराधियों के विषय में भी अहम सुराग मिले हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी