सारण में कोरोना के 439 नए मरीज मिले

वैश्विक महामारी कोरोना सारण में तेजी से बढ़ते जा रहा है। लेकिन चेन को तोडऩे के लिए जांच का दायरा बढ़ाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम नहीं कर रहा है। जबकि रोज - रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार को रैपिट एंटीजन किट से जांच में 256 रविवार को जांच में 298 मरीज मिले थे। जबकि सोमवार को जांच में 439 नए मरीज मिले है। वहीं बाल सुधार गृह के भी कुछ बच्चे पॉजिटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:38 PM (IST)
सारण में कोरोना के 439 नए मरीज मिले
सारण में कोरोना के 439 नए मरीज मिले

सारण। वैश्विक महामारी कोरोना सारण में तेजी से बढ़ते जा रहा है। लेकिन चेन को तोडऩे के लिए जांच का दायरा बढ़ाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम नहीं कर रहा है। जबकि रोज - रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार को रैपिट एंटीजन किट से जांच में 256, रविवार को जांच में 298 मरीज मिले थे। जबकि सोमवार को जांच में 439 नए मरीज मिले है। वहीं बाल सुधार गृह के भी कुछ बच्चे पॉजिटिव मिले हैं।

हालांकि उसके बाद भी आम लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क एवं दो गज दूरी का पालन नहीं कर रहे है। बाजारों में बिना मास्क के लोग घूम रहे है। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले की अपील की है। इनसेट :

सारण में 5559 लंबित है आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट

छपरा : सारण जिले में 5559 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट लंबित है। जिसके कारण उनका उपचार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। आरपीटीपीआर की रिपोर्ट आने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जा रहा है।

इनसेट :

सारण का कोरोना अपडेट :

- पॉजिटिव (19 अप्रैल)- 439

-कोरोना से मौत (19 अप्रैल) -01

-जांच एंटीजन (19अप्रैल)-3966

-कोरेाना का पॉजिटिव केस -1792

-होम आइसोलेशन - 1181

- कोविड अस्पताल में भर्ती -80

-कंटेनमेंट जोन - 108

-कोरोना से कुल मौत - 24

-कोविड अस्पताल छपरा, बेड - 400

- कोविड अस्पताल, सोनपुर,बेड -100

इनसेट : आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 19 अप्रैल 21 तक

सैंपल जांच को भेजा गया -138942

रिपोर्ट मिला - 133383

रिपोर्ट लंबित - 5559

इनसेट :

सारण में 26 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक कब कितना मिला केस

दिनांक - केस

26 मार्च 21 - 01

07 अप्रैल - 03

09 अप्रैल - 71

10 अप्रैल - 77

11 अप्रैल - 64

12 अप्रैल - 185

13 अप्रैल - 147

14 अप्रैल - 183

15 अप्रैल - 222

16 अप्रैल - 233

17 अप्रैल - 308

18 अप्रैल - 298

19 अप्रैल- 439

इनसेट

18 अप्रैल को जिले में हुए रैपिट एंटीजन किट से जांच का ब्योरा :

सेंटर - जांच - पॉजिटिव - निगेटिव

अमनौर - 90 - 11 - 79

बनियापुर - 92 - 03- 89

लहलादपुर - 132 - 06 - 126

दरियापुर - 100 - 06 - 94

दीघवारा - 137 - 30 - 107

एकमा - 112 - 12 - 100

गड़खा - 21 - 01 - 20

जलालपुर - 210 - 06 - 206

नगरा - 127 - 03 - 124

मांझी - 88 - 02 - 86

मढ़ौरा - 200 - 06 - 194

मशरख - 86 - 02 - 84

पानापुर - 120 - 01 - 119

परसा - 93 - 22 - 71

मकेर - 50- 03 - 47

रिविलगंज - 70 - 00 - 70

सोनपुर - 160 - 35 - 125

तरैया -211 - 04 - 207

इंसुआपुर - 73 - 21 - 52

जीएनएम स्कूल - 410 - 100 - 310

बडा़ तेलपा - 14 - 00 - 14

सदर प्रखंड - 00 - 00 - 00 इनसेट :

जनवरी 21 से अप्रैल 18 तक जिले में कुल जांच :

महीना - टेस्ट - पॉजिटिव

जनवरी 21- 72478 - 180

फरवरी - 41389 - 33

मार्च - 36883 - 60

अप्रैल 18 तक - 56347 - 1963

chat bot
आपका साथी