सारण में बारिश के बूंदों को संजोने को लगे 378 संयत्र

सारण में बारिश के अनमोल बूंदों को संयोने को यहां के 20 प्रखंडों में 378 जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:03 PM (IST)
सारण में बारिश के बूंदों को संजोने को लगे 378 संयत्र
सारण में बारिश के बूंदों को संजोने को लगे 378 संयत्र

जासं, छपरा: सारण में बारिश के अनमोल बूंदों को संयोने को यहां के 20 प्रखंडों में 378 जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाया गया है, ताकि बारिश का जल बर्बाद न हो। बारिश के पानी से धरती के भू-गर्भ जलस्तर को सहेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय में शामिल जल जीवन हरियाली योजना के तहत बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए यहां के स्कूल, सरकारी भवन, अस्पताल में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाया गया है। सारण के 125 सरकारी स्कूल, 39 अस्पताल एवं 214 सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाया गया है। बाकी जगहों पर लगाया जा रहा है। इसकी निगरानी उपविकास आयुक्त अमित कुमार खुद कर रहे है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भूमिगत जलस्तर को ठीक किया जा सके। -----------------

सारण के किस प्रखंड में कितना लगा है रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

प्रखंड - संरचनाओं की संख्या - कार्य पूर्ण

अमनौर - 15 - 11

बनियापुर - 0 6 - 06

छपरा - 112 - 110

दरियापुर - 17 - 16

दिघवारा - 11 - 10

एकमा - 17 - 17

गड़खा - 17 - 15

इसुआपुर - 06 - 06

जलालपुर - 05 - 05

लहलादपुर - 16 - 10

मकेर - 09 - 07

मांझी - 08 - 08

मढ़ौरा - 35 - 33

मशरक - 24 - 23

नगरा - 19 - 19

पानापुर - 18 - 17

परसा - 15 - 15

रिविलगंज- 05 - 05

सोनपुर - 21 - 21

तरैया - 16 - 16

---------------

-20 प्रखंडों में लगा हैं रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

chat bot
आपका साथी