जिले में मिले 32 कोरोना संक्रमित

छपरा जिले में रविवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:51 PM (IST)
जिले में मिले 32 कोरोना संक्रमित
जिले में मिले 32 कोरोना संक्रमित

छपरा। जिले में रविवार को करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 32 संक्रमित मिले। शनिवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। विभाग के द्वारा हर दिन चार से पांच हजार लोगों की जांच की जा रही है। जिले में अधिसंख्य जांच रैपिड एंटीजन किट से ही की जा रही है। रविवार को मिले नए 32 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5066 तक पहुंच गई है।

सदर अस्पताल के अलावा शहर के चौक-चौराहों पर भी कोरोना जांच की जा रही है। अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हो गई है। मात्र 22 कंटेनमेंट जोन ही रह गए हैं। वहीं जिले में अबतक दो लाख 52 हजार 679 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 5066 लोग संक्रमित मिले, जिनका उपचार किया गया है। वहीं 4763 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और जिले में मात्र 292 केस ही एक्टिव हैं। जिले में 328 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिसमें 306 जोन को समाप्त किया जा चुका है। अभी 22 कंटेनमेंट जोन ही एक्टिव है।

प्रखंड - कुल जांच - पॉजिटिव - निगेटिव

जलालपुर - 209 - 01 - 208

बनियापुर - 241 - 01 - 240

कोरोना मीटर

सारण में रविवार को मिले संक्रमित मरीज - 32

शनिवार को मिले - 11

शुक्रवार को मिले - 27

कुल पॉजिटिव केस - 5066

स्वस्थ हुए - 4763

मौत की संख्या - 01

आइसोलेशन में भर्ती - 328

इनसेट

इमरजेंसी वार्ड, जंक्शन और चौराहों पर हो रही जांच

जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब सदर अस्पताल के अलावा जंक्शन एवं शहर के थाना चौक और मौना चौक पर भी कोरोना जांच की जा रही है। वहीं सदर अस्पताल में जेल भेजे जाने वाले कैदियों की भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी