कला उत्सव का 25 से आनलाइन राज्य स्तरीय आयोजन

सारण में जिला स्तरीय कला उत्सव (बालक/बालिका) में चयनित अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 अक्टूबर तक होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:42 PM (IST)
कला उत्सव का 25 से आनलाइन राज्य स्तरीय आयोजन
कला उत्सव का 25 से आनलाइन राज्य स्तरीय आयोजन

जागरण संवाददाता, छपरा: सारण में जिला स्तरीय कला उत्सव (बालक/बालिका) में चयनित अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25-30 अक्टूबर तक होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सारण जिले के छह छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) राजन गिरि ने पत्र जारी किया है। उसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को चयनित छात्र- छात्राओं को संबंधित तिथि को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (नये भवन) में आनलाइन प्रस्तुति देने के लिए आने को कहा गया है। विजेता प्रतिभागियों व संगत कलाकार की प्रस्तुति हेतु वेशभूषा, साज-सज्जा, पेटिग सामग्री लेकर आने को कहा गया है।

कला उत्सव कार्यक्रम में सहयोग के लिए उच्च विद्यालय बरदहिया मढ़ौरा के संगीत शिक्षक राजेश चंद्र मिश्र, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय छपरा की शिक्षिका प्रियंका कुमारी एवं राम अवतार हाई स्कूल बसतपुर, शोभेपुर , परसा के संगीत शिक्षक राजू कुमार महतो प्रतिनियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हो कि जिले के सभी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सरकारी विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आनलाइन भाग लेना था। जिला स्तर पर चयनित विद्याथ्रियों का ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होना है। ----------------

कला उत्सव के राज्य - स्तरीय प्रतियोगिता को ले इनका हुआ है चयन :

नाम - विद्या स्कूल - मूल्यांकन तिथि

ऋषभ प्रकाश- शास्त्रीय संगीत (गायन)- जिला स्कूल, छपरा - 26 अक्टूबर 21

खुशी प्रवीण- दृश्य कला (द्वी-आयामी) - ग‌र्ल्स स्कूल, छपरा-25 -26 अक्टूबर21

अंकित कुमार ²श्य कला (द्वी-आयामी)-आर हाई स्कूल,बसंतपुर, शोभेपुर, परसा-25-26 अक्टूबर21

तृप्ति कुमारी - संगीत गायन(पारंपरिक लोक संगीत)- वेद नारायण उच्च विद्यालय, गड़खा - 28 अक्टूबर 21

सिमरन कुमारी -नृत्य लोक नृत्य - ग‌र्ल्स स्कूल, छपरा - 30 अक्टूबर21

विकास कुमार- स्थानीय (खेल खिलौना व खेल)- वेद नारायण उच्च विद्यालय, गड़खा - 29-30 अक्टूबर 21

गुड़डी खातून- स्थानीय(खेल खिलौना व खेल)- यूएमएस, नचाप - 29 -30 अक्टूबर21

नेहा कुमारी -²श्य कला(त्रि-आयामी)- श्री अंबिका हाई स्कूल - 27-28 अक्टूबर 21

--------------

- कला उत्सव की छह विद्याओं में छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (नये भवन) में होगी आनलाइन प्रतियोगिता

---------------

chat bot
आपका साथी