सारण में 21.31 लाख दुधारू पशुओं को लगा एचएस-बीक्यू का टीका

दुधारू पशुओं(गोवंश एवं भैंस वंश) में होने वाले लंगड़ी बुखार व गलाघोंटू रोग से बचाव के लिए वैक्सीन दिया जा रहा है। जिले में 21 लाख पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:58 PM (IST)
सारण में 21.31 लाख दुधारू पशुओं को लगा एचएस-बीक्यू का टीका
सारण में 21.31 लाख दुधारू पशुओं को लगा एचएस-बीक्यू का टीका

जागरण संवाददाता, छपरा : दुधारू पशुओं(गोवंश एवं भैंस वंश) में होने वाले लंगड़ी बुखार व गलाघोंटू रोग से बचाव के लिए एचएस-बीक्यू (हिमेरेजिक सिप्टेसिमिया-ब्लैक क्वार्टर) का टीका लगाया जा रहा है। सारण में कुल चार लाख 44 हजार पांच सौ 89 पशुओं की ईयर टैगिग हुआ है। उन्हें यह टीका पशु व मत्स्य संसाधन विभाग (पशुपालान विभाग) अभियान चलाकर लगा रहा है। इसमें अभी तक दो लाख 31 हजार 101 दुधारू पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डा. अविनाश कुमार ने बताया कि पूरे जिले के प्रत्येक गांव में टीकाकर्मी के माध्यम से घर घर जा कर प्रत्येक टैगिग वाले सुयोग्य पशु का टीकाकरण नि:शुल्क दिया जा रहा है। बरसात में पशुओं को होता है पास्चुरेला मलटोसिडा जीवाणु

गलाघोंटू के लिए पास्चुरेला मलटोसिडा नामक जीवाणु कारक है। यह मवेशी के पेट में ही पाया जाता है, जो लार के जरिए घास पर गिरता है। एक मवेशी से दूसरे जितने मवेशी के शरीर में यह जीवाणु घास चरने के दौरान प्रवेश करता है। उसकी संक्रमण क्षमता बढ़ती है। लंगड़ी बुखार में मवेशी को 105-106 डिग्री तक बुखार रहता है। सांस रूकने लगती है। सांस की नली में सिकुड़न आ जाती है। इससे जानवर को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।

लंगड़ी रोग का कारक है क्लोस्टेडियम जीवाणु :

लंगड़ी रोग का कारक क्लोस्टेडियम स्पीसिज जीवाणु है। इसमें जानवर के मांसल हिस्से में सूजन होकर गहरा घाव हो जाता है। अंदर तक घाव जाकर उसे सड़ाने लगता है। उसका टीकाकरण किया जा रहा है। उसमें एचएसबीक्यू का टीका सभी को मुफ्त में लग रहा है। छह माह से अधिक उम्र के पशुओं को टीका लग रहा है।

----------------

सारण के किस प्रखंड में कितने पशुओं को लगा टीका :

प्रखंड - पशुओं की संख्या - टीके की संख्या - फीसद

छपरा सदर - 25409 - 10649 -21.45

दिघवारा - 17475 - 8195 - 62.08

गड़खा - 37270 - 33700 - 99.41

सोनपुर - 32756 - 9270 - 29.71

मढ़ौरा - 22263 - 690 - 1.92

मशरख - 28072 - 3915 - 13.59

लहलादपुर - 11803 - 2882 - 24.63

एकमा - 22788 - 7100 -26.59

बनियापुर - 28969 - 10397 - 30.94

अमनौर - 22301 - 16437 - 54.79

मकेर - 9546 - 4868 - 40.57

मांझी - 29849 - 12750 - 38.29

रिविलगंज - 14342 - 6507- 46.15

दरियापुर - 36582 - 8626 - 20.11

परसा - 20199 - 11080 - 49.24

इसुआपुर - 21380 - 9720 - 47.93

जलालपुर - 17987 -9555 - 47.12

नगरा - 9828 - 5254 - 50.04

पानापुर - 27003 - 21860 - 81.87

तरैया - 19767 - 19646 - 94.91

------------------

- 04 लाख 55 हजार 589 पशुओं को टीका देने का रखा गया है लक्ष्य

- पशुओं को गलाघोंटू व लंगड़ी रोग से बचाने को ले लग रहा टीका

-------------

chat bot
आपका साथी