अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिमांड होम के 19 कोरोना पॉजिटिव बच्चे भागे

सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रिमांड होम के कोरोना पॉजिटिव 20 बच्चे सोमवार की देर रात करीब 11 बजे के आस -पास खिड़की के रास्ते भाग गये। इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस के एक जवान ने एक बच्चे को पकड़ लिया। जबकि 19 बच्चे वहां से भागने में सफल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:57 PM (IST)
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिमांड होम के 19 कोरोना पॉजिटिव बच्चे भागे
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिमांड होम के 19 कोरोना पॉजिटिव बच्चे भागे

सारण। सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रिमांड होम के कोरोना पॉजिटिव 20 बच्चे सोमवार की देर रात करीब 11 बजे के आस -पास खिड़की के रास्ते भाग गये। इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस के एक जवान ने एक बच्चे को पकड़ लिया। जबकि 19 बच्चे वहां से भागने में सफल रहे। वहां से भागने वाले सभी बच्चे छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के बताए जाते है। जिससे कोविड सेंटर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस कप्तान संतोष कुमार खुद सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किए। वहां तैनात पुलिस कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की। इस घटना के बाद आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब आइसोलेशन वार्ड के आस-पास किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। उल्लेखनीय हो कि पिछले दिनों रिमांड होम के बच्चों के कोरोना जांच की गई थी, जिसमें वहां रहे 38 बच्चे पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद आनन - फानन में सभी बच्चों को प्रशासन ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी बीच सोमवार की रात वहां रह रहे 19 बच्चे खिड़की के रास्ते भाग गये। बच्चों के भागने से उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों में भी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों के भागने की जानकारी वहां तैनात कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन को दी। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने इसकी तत्काल सूचना भगवान बाजार थाने को दी। रात में ही भगवान बाजार थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं दोपहर में पुलिस कप्तान खुद वहां पहुंचे और जानकारी लिए। अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव भागे बच्चों की तलाश में पुलिस लग गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल के डीपीएम अरविद कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी पुलिस प्रशासन देगी। अस्पताल प्रशासन ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

chat bot
आपका साथी