बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, किशोरी रेफर

समस्तीपुर। रोसड़ा-समस्तीपुर एसएच 55 पर दुग्ध शीत केंद्र के निकट बाइक दुर्घटना में एक युवक क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:23 PM (IST)
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, किशोरी रेफर
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, किशोरी रेफर

समस्तीपुर। रोसड़ा-समस्तीपुर एसएच 55 पर दुग्ध शीत केंद्र के निकट बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही बुरी तरह जख्मी हुई एक किशोरी को प्राथमिक उपचार के पश्चात डीएमसीएच रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जबत कर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान थाना के मिर्जापुर निवासी दिलीप महतो के पुत्र अनिल कुमार 22 के रूप में हुई है। इस संबंध में पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मृतक के दो साथियों को आरोपित किया गया है। पिता के अनुसार अनिल अपने तीन मित्रों राजा, चंदन तथा एक किशोरी के साथ विभूतिपुर थाना के सिधिया स्थित अपने बहन के यहां जा रहा था। उक्त किशोरी को वाहन पर बैठाने को लेकर मित्रों में विवाद हुआ। अनिल लड़की को बैठाकर घर की ओर चल दिया। पीछे से दोनो मित्रों द्वारा उसका पीछा करते देख अनिल द्वारा तेजी से बाइक चलाने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिता ने दोनों युवक द्वारा पीछा करने के कारण घटना घटित होने का आरोप लगाया है।

एकमात्र पुत्र की मौत से बुझ गया घर का चिराग

दिलीप महतो एवं लीला देवी के एकमात्र पुत्र की दुर्घटना में हुई मौत से घर का चिराग ही बुझ गया है। घटना के बाद से पति-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुत्र का शव देख चित्कार मारती मां बेहोश हो गई। वही पिता की अश्रुधारा रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बहनें भी अपने भाई के शव पर लोट-लोट कर रो रही थी। घटना की खबर सुन पहुंचे आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई थी। जानकारी के अनुसार गांव में ही चाय का दुकान चला परिवार का भरण पोषण कर रहे दिलीप और लीला देवी को चार पुत्री तथा पुत्र एक ही था।

chat bot
आपका साथी