बल्लीपुर में करंट से युवक की मौत

शिवाजीनगरसंस प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में गुरुवार की देर रात विद्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:09 AM (IST)
बल्लीपुर में करंट से युवक की मौत
बल्लीपुर में करंट से युवक की मौत

शिवाजीनगर,संस : प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में गुरुवार की देर रात विद्युत संपर्क में आने से पथलू मंडल के 35 वर्षीय पुत्र चंदन मंडल की मौत हो गई। दरवाजे के पास 440 बोल्ट तार की चपेट में आने से करंट लगी। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत संपर्क में आने के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी शिवाजीनगर में ले जाया गया कितु डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देख समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों के द्वारा समस्तीपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत युवक के शव को दुर्गा स्थान चौराहा बल्लीपुर के पास सड़क पर रखकर विजली विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्रखंड विकास पदाधिकारी यहां आकर आश्वासन नहीं देंगे तब तक वे सभी सड़क जाम नहीं हटाएंगे। मृतक की पत्नी सविता देवी, माता धनेश्वरी देवी, पुत्र दिलखुश कुमार, कृष्ण कुमार एवं पुत्री दीपा कुमारी का रो-रो कर बुरी हाल हो रहा था। लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। चंदन मंडल सिवान में होटल में काम कर अपनी जिदगी गुजर बसर कर रहा था। एक सप्ताह पहले अपने घर आया था, जहां विद्युत संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय मुखिया विनोद कुमार मंडल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। सड़क जाम में विजय कुमार मंडल, फूलन कमती, चंदन कुमार, अशोक कमती, बिदु मंडल, तरुण मंडल, पन्नालाल मंडल, राजा कुमार, रंजीत मंडल, महेश मंडल, सुशील कुमार मंडल, विनोद मंडल, विनोद चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अनुग्रह राशि दिलाने की मांग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी