नदी में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के शाहपुर-सुरौली से होकर गुजरने वाली बैती नदी में डूबने से एक युवक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM (IST)
नदी में डूबने से युवक की  मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद
नदी में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के शाहपुर-सुरौली से होकर गुजरने वाली बैती नदी में डूबने से एक युवक के मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से रविवार दोपहर बाद युवक का शव 24 घंटे बाद नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सुरौली निवासी वोढ़न सहनी के पुत्र हरि शंकर साहनी (18) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पुराने पुल के पास बैंती नदी में नहाने गया था। नदी में ट्यूव के सहारे तैरने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना किसी को नहीं थी। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोपहर बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की मां राज कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी