जगमोहरा गांव में पिटाई से युवक की मौत, बीस से अधिक लोग नामजद

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव में सोमवार की देर रात भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:10 PM (IST)
जगमोहरा गांव में पिटाई से युवक की मौत, बीस से अधिक लोग नामजद
जगमोहरा गांव में पिटाई से युवक की मौत, बीस से अधिक लोग नामजद

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव में सोमवार की देर रात भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जगमोहरा गांव निवासी गिरीश कुमार निराला का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार निराला है। मृतक के पिता गिरीश कुमार निराला ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जगमोहरा गांव के नित्यानंद यादव, मुलायम यादव, मोहन यादव, यचितानंद यादव, विद्यानंद यादव, पुष्पम यादव, सदानंद यादव, चंदन कुमार, नित्यानंद यादव, ज्योति यादव, लाल बहादुर यादव, उमेश यादव, रामजीवन विद्यार्थी, अरुण यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव समेत खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना गांव निवासी नंदकिशोर यादव, प्रवीण यादव एवं अलौली थाना क्षेत्र के भिखारीघाट गांव निवासी हरेराम यादव को आरोपित किया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि इनलोगों ने मेरे पुत्र रोहित कुमार निराला लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपितों के साथ पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रभारी थाना अध्यक्ष घनश्याम पासवान ने बताया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई। टीम में एसआई अमानुल्लाह खान, घनश्याम पासवान, एएसआई संजीव कुमार, विजय प्रसाद को शामिल किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर टीम के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। जगमोहरा गांव के गिरीश कुमार निराला एवं नित्यानंद कुमार के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चला आ रहे है। दोनों का घर भी आसपास ही है। सोमवार की शाम गिरीश कुमार निराला अपने 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार निराला के साथ पैतृक गांव खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के मैघौना से अपने गांव बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा आ रहे थे। जगमोहरा गांव घर के पास सड़क पर पहुंचते ही दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें गिरीश कुमार निराला ने मोटरसाइकिल छोड़कर अपने जान बचाते हुए घर भाग भाग गया। पुन: स्वजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो गिरीश के पुत्र रोहित कुमार निराला गंभीर रूप से जख्मी थे। एवं सभी आरोपी फरार। परिजनों के सहयोग से घायलों को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मंगलवार की सुबह परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्वजनों ने लाश को बिथान थाना पर लाकर प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी