पिस्तौल के साथ युवक धराया, पुलिस को सिपुर्द

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के मनोरवा गांव में ग्रामीणों ने छेड़खानी के आरोप में गांव के ही एक युवक को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 11:23 PM (IST)
पिस्तौल के साथ युवक धराया, पुलिस को सिपुर्द
पिस्तौल के साथ युवक धराया, पुलिस को सिपुर्द

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के मनोरवा गांव में ग्रामीणों ने छेड़खानी के आरोप में गांव के ही एक युवक को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन अन्य भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती कर रहे एएसआई भोगेन्द्र यादव को घटनास्थल पर भेज कर आरोपित को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोरवा गांव निवासी मो. कमरे आलम के पुत्र मो. आशिफ के रूप में की गई है। बुधवार की देर रात्रि मनोरवा गांव में मुहर्रम पर्व को लेकर गांव के सार्वजनिक अखाड़ा पर लाठी खेला जा रहा था। गांव के लोग खेल देखने के लिए अखाड़ा स्थल पर मौजूद रहे। गांव का ही चार लड़का मो. मोजिम के घर में छिप कर घात लगाकर पहले से एक बच्ची के आने का इंतजार कर रहा था। खेल खत्म होने पर लड़की जैसे ही देर रात्रि घर में आयी तभी वह लड़का अपने चार सहयोगियों के साथ छेड़खानी करने लगा। तभी लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़की की चीख सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर एक युवक को लोडेड पिस्तौल के साथ पकड़ लिया एवं जबकि अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर गांव के ही चार युवक मो. हाजिनुमान का पुत्र अबू बकर, मो. नईम के पुत्र मो. अतहर, मो. तोहिद के पुत्र मो. तौकीर के ऊपर प्रथामिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक को पूछताछ कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं अन्य तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी