विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन मजदूर संघ : वाजपेयी

समस्तीपुर। भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस लोहिया आश्रम के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन उमा प्रसाद बाजपेयी केंद्रीय महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार कंचन तथा सुधा कुमारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM (IST)
विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन मजदूर संघ : वाजपेयी
विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन मजदूर संघ : वाजपेयी

समस्तीपुर। भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस लोहिया आश्रम के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन उमा प्रसाद बाजपेयी, केंद्रीय महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार कंचन तथा सुधा कुमारी मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने भारतीय मजदूर संघ को दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बताया। कहा कि यह संगठन किसी भी राजनीतिक दल का कोई अंग नहीं है लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में संघ से जुड़े विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, लोक उपक्रम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शशि भूषण शर्मा, भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष उमेश राम, जीविका कैडर कर्मचारी संघ के जिला मंत्री गुड़िया कुमारी, खेतिहर मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष खुशी कुमारी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख सुरेंद्र कुमार झा, सह विभाग बौद्धिक प्रमुख डा. मित्र कुमार ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। स्थापना दिवस के अवसर पर रेल कर्मचारियों के लिए कर्मचारी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। भारतीय मजदूर संघ का नारा है कि देश हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम। मंडल मंत्री महेश कुमार राय ने कहा कि एक दिन रेलवे में भी हम सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बनकर रहेंगे। कार्यक्रम प्रमुख आनंद कुमार वर्मा, व्यवस्था प्रमुख शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ अरुण कुमार राय, अजय कुमार सिन्हा, निलेश कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक आदित्य कुमार के साथ मंडल के संयुक्त सचिव सचिव सतीश कुमार भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी