दिव्यांग पति के लिए दवा लाने गई महिला की दुर्घटना में मौत

हलई ओपी क्षेत्र की मरिचा पंचायत अंतर्गत गहिला गांव की एक महिला की दलसिंहसराय में कुचलकर मौत हो गई है। उसकी पहचान गहिला गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी तीस वर्षीया रूबी देवी के रूप में की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:17 PM (IST)
दिव्यांग पति के लिए दवा लाने गई महिला की दुर्घटना में मौत
दिव्यांग पति के लिए दवा लाने गई महिला की दुर्घटना में मौत

समस्तीपुर । हलई ओपी क्षेत्र की मरिचा पंचायत अंतर्गत गहिला गांव की एक महिला की दलसिंहसराय में कुचलकर मौत हो गई है। उसकी पहचान गहिला गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी तीस वर्षीया रूबी देवी के रूप में की गई है। उक्त महिला अपने दिव्यांग पति के लिए दवा लाने के लिए दलसिंहसराय गई हुई थी। बताया जाता है कि गहिला गांव निवासी दिव्यांग मनोज सिंह की पत्नी रूबी देवी अपने पति के लिए दवा लाने गुरुवार को दलसिंहसराय गई थी। लौटने के क्रम में एक वाहन की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह कुचलकर घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव घर लौटते ही कोहराम मच गया है। चारों तरफ महिलाओं एवं बच्चों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर पहुंचे मुखिया संजीत कुमार ने कबीर अंत्येष्टि की राशि देकर शोकाकुल परिवार को परिवारिक लाभ देने के लिए बीडीओ से मांग की है।

chat bot
आपका साथी