जल जीवन हरियाली की पोल खोल रहा चांदचौर में जगह-जगह पानी की बर्बादी

समस्तीपुर। प्रखंड के चांदचौर पश्चिमी पंचायत के मथुरापुर में सरकार का पानी बचाओ अभियान को धत्ता बताते हुए पीएचईडी विभाग अभियान का माखौल उड़ा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
जल जीवन हरियाली की पोल खोल रहा चांदचौर में जगह-जगह पानी की बर्बादी
जल जीवन हरियाली की पोल खोल रहा चांदचौर में जगह-जगह पानी की बर्बादी

समस्तीपुर। प्रखंड के चांदचौर पश्चिमी पंचायत के मथुरापुर में सरकार का पानी बचाओ अभियान को धत्ता बताते हुए पीएचईडी विभाग अभियान का माखौल उड़ा रही है। गांव में जगह-जगह पानी का फब्बारा निकलकर सड़क और गड्ढे में बर्बाद हो रहा है। यह बात नई नहीं है। बल्कि महीनों से यह सिलसिला जारी है। प्रतिदिन पीने का हजारों लीटर पानी की बर्बादी की जा रही है। वहीं लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत को पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी अनसुना कर देते हैं। एक ओर सरकार जल जीवन हरियाली अभियान चलाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही। वहीं दूसरी ओर उजियारपुर प्रखंड के मथुरापुर में यह मजाक बन गया है। बता दे कि मथुरापुर में पीएचईडी का नलकूप लगाकर लोगों को पानी आपूर्ति करने के लिए वर्षों पूर्व जमीन के अंदर बिछा पाइप दुर्गा मंदिर परिसर, हाईस्कूल के निकट सहित कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर पानी का फब्बारा निकल रहा है। इस कारण पानी की बर्बादी तो होता ही है। वहीं कीचड़ युक्त पानी लोगों के घरों तक पहुंच रही है। लोगों द्वारा बार बार विभागीय पदाधिकारी को समस्या से अवगत करने के बाद भी कोई इसे देखने तक नहीं पहुंचे। समस्या को गंभीर बताते हुए चांदचौर मथुरापुर निवासी मणिकांत चौधरी ने जिलाधिकारी से इस अनावश्यक बहते पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी