मानव जीवन के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक

दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जल संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 12:59 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 06:41 AM (IST)
मानव जीवन के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक
मानव जीवन के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक

समस्तीपुर । दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जल संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि जिस प्रकार मानव जल का दोहन कर रहा है। वह दिन दूर नही जब जल के लिए विश्वयुद्ध होगा। जल संकट के मुद्दे पर 2050 तक विश्व युद्ध होने की संभावना बन रही है। भूमिगत जल विलुप्त हो रही है। जल का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। नही तो आने वाले समय में मानव का अस्तित्व पृथ्वी से मिट जाएगा। डॉ. अपूर्व शाश्वत ने कहा कि पानी हमारे लिये बेहद जरूरी है। पहले लोग तालाबों में जल संचय करते थे। परंतु अब तालाब को भर कर घर बना रहे हैं। इसके अलावा डॉ. शकील अख्तर, प्रो. महेश चंद्र चौरसिया, डॉ. संजय झा, प्रो. महेंद्र झा ने कहा कि जल संरक्षण अत्यंत अत्यंत महत्वपूर्ण है, नहीं तो मध्य एशिया जैसे हालत भारत के भी हो जाएंगे। जल ही जीवन है के माध्यम से शहर के एक मात्र नदी बलान नदी को बचाने को लेकर भी कार्य कर रहे है। जल पृथ्वी की धरोहर है। अपने स्वार्थों के लिए जल संरक्षण के बदले हम जल को बर्बाद कर रहे हैं। छोटी छोटी बातों को अमल में लाकर हम जल का संरक्षण कर सकते है। उपरांत जल संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपूर्व सास्वत ने किया। मौके पर डॉ. गगनदेव चौधरी, गौरी शंकर, एनसीसी कैडेट बिट्टू कुमार, विनीत कुमार, सौरव कुमार, पुष्पा कुमारी, कल्पना कुमारी, डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी