प्रतिभावान छात्र आयुष की मौत से गांव में शोक

मोहिउद्दीननगर घर्मपुर निवासी रत्नेश सिंह के 12 वर्षीय पुत्र आयुष की मौत टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई मे हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:10 AM (IST)
प्रतिभावान छात्र आयुष की मौत से गांव में शोक
प्रतिभावान छात्र आयुष की मौत से गांव में शोक

समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर घर्मपुर निवासी रत्नेश सिंह के 12 वर्षीय पुत्र आयुष की मौत टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई मे हो गया। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। मौत की खबर सुनकर पैतृक गांव धर्मपुर सहित आस-पास के इलाकों में शोक की लहर है। आयुष जमशेदपुर के एक निजी विद्यालय का छात्र था। इसी दौरान वह गंभीर बीमारी का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए मुंबई में भर्ती कराया गया। जहां कई संस्थाओं के आलावा मोहिउदीननगर के लोगों ने भी सहयोग देकर आयुष की कुशलता की कामना की थी। कितु वह शनिवार की अहले सुबह मुंबई के अस्तपताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद लोगों में शोक की लहर दौर गई। आयुष के पिता रत्नेश सिंह जमशेदपुर में ही एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। बताया जाता है कि वह प्रतिभावान छात्र था। जिससे लोगों को काफी उम्मीदें बंधी थी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों मे राजकपूर सिंह, भाई रणधीर, नर्मदेश्वर सिंह आदि है।

chat bot
आपका साथी