महिला किसान मनोरमा सिंह को कुलपति ने किया सम्मानित

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वैशाली के महिला किसान मनोरमा सिंह एवं पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:53 PM (IST)
महिला किसान मनोरमा सिंह को कुलपति ने किया सम्मानित
महिला किसान मनोरमा सिंह को कुलपति ने किया सम्मानित

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वैशाली के महिला किसान मनोरमा सिंह एवं पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि ये विवि के लिए गर्व का विषय है कि केवीके वैशाली से जुड़ी महिला किसान मनोरमा सिंह को जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार तथा कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी को सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह सभी कर्मचारियों की निष्ठा और सतत कार्यशीलता का परिणाम है। समारोह में बोलते हुए निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एम एस कुंडू ने केवीके पिपराकोठी के वरीय वैज्ञानिक अरविद कुमार एवं उनकी टीम के सभी सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केवीके पिपराकोठी से अन्य कृषि विज्ञान केंद्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि वे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर सकें। समारोह में मनोरमा सिंह ने कहा कि केवीके वैशाली के वैज्ञानिकों एवं डॉ. दयाराम के सतत प्रेरणा से वे मशरूम क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केवीके पिपराकोठी के मुख्य वैज्ञानिक ने कुलपति एवं वरीय अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन में ही इस सफलता को हासिल करने की बात कही। समारोह को डीन बेसिक साइंस डॉ. सोमनाथ राय चौधरी ने भी संबोधित किया। केवीके पिपराकोठी की टीम एवं मनोरमा सिंह के सम्मान में विश्वविद्यालय की ओर से रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक प्रसार शिक्षा अनुपमा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा पुष्पा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डा पी पी श्रीवास्तव, निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, डीन पीजी, डा के एम सिंह, डा ए के सिंह, डा कृष्ण कुमार, निदेशक अनुसंधान डा मिथिलेश कुमार, डा राकेश मणि शर्मा, डा कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी