एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

मोरवा प्रखंड क्षेत्र की मोरवा उत्तर पंचायत में शनिवार को पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:29 PM (IST)
एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

समस्तीपुर। मोरवा प्रखंड क्षेत्र की मोरवा उत्तर पंचायत में शनिवार को पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र का शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक साथ दो अर्थी उठती देख मोरवा प्रखंड के सैकड़ों लोगों की आंखें भर आईं। अपने पुत्र पप्पू ठाकुर और पोते गणेश कुमार ठाकुर का शव देखकर दादा सूरज नारायण ठाकुर और दादी चुन्नी मुन्नी देवी फफक कर रो पड़ीं। वहीं, अपने पति गणेश कुमार ठाकुर की मौत से शोकाकुल रागिनी देवी, पुत्री खुशी कुमारी एवं पुत्र अंशु कुमार अपने पिता एवं दादा के शव पर बार-बार रोते हुए गिरने लगे। बड़ी मुश्किल से शोकाकुल लोगों को संभालने के बाद जब पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी। मोरवा प्रखंड के हजारों लोगों की आंखें बरसने लगीं। पप्पू ठाकुर को छोटे पुत्र राजू कुमार ठाकुर ने मुखाग्नि दी। जबकि, पुत्र गणेश ठाकुर को उनके पांच वर्षीय पुत्र अंशु कुमार से मुखाग्नि दिलाई गई। पांच वर्षीय पुत्र द्वारा पिता की मुखाग्नि देने वाले क्षण को देखकर अंतिम यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग फफक-फफक पड़े।

chat bot
आपका साथी