प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए खतरा

भारत स्काउट और गाइड समस्तीपुर के द्वारा 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर इंडिया फ्रीडम 2.0 के अंतर्गत प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लास्टिक वारियर्स कार्यक्रम की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM (IST)
प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए खतरा
प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए खतरा

समस्तीपुर । भारत स्काउट और गाइड समस्तीपुर के द्वारा 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर इंडिया फ्रीडम 2.0 के अंतर्गत प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लास्टिक वारियर्स कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ संचालन कोषाध्यक्ष डा. दुर्गानंद चौधरी ने किया। इस दौरान एक सभा हुई। जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का दंश पूरा विश्व झेल रहा है। प्लास्टिक का प्रयोग हमारी जीवन शैली बन गई है। प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके प्रयोग को रोकना बेहद जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है और इसी समस्या पर ध्यान देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत स्काउट और गाइड के संयुक्त तत्वावधान में फ्री सिगल यूज प्लास्टिक इंडिया की मुहिम चलाई जाएगी। जिले के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड के द्वारा शपथ दिलवाया जाएगा। शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि परिस्थितिजन्य समस्या हमारे बीच है। प्रकृति ने जो संसाधन दिया है, उसका संधारण हमें ही करना है। इसके लिए सिगल यूज प्लास्टिक का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। भारत स्काउट और गाइड का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय कदम है। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने किया। मौके पर स्काउट मास्टर संजय कुमार झा, विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार, सुजीत झा, सुशील कुमार सिंह, सुनील पासवान, रविद्र कुमार, राजीव लोचन, बृजेश कुमार, गौतम भारती, डा. त्रिभुवन नारायण मिश्र, शिक्षिका कुमारी रूपा ठाकुर, अनुराधा कुमारी, गजाला जबीं, किरण कुमारी, गायत्री, रुचिका रानी, तलत जबीन सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी