हिदी को बढ़ावा देने के लिए विवि प्रयत्नशील : कुलपति

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में शुक्रवार को हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM (IST)
हिदी को बढ़ावा देने के लिए विवि प्रयत्नशील : कुलपति
हिदी को बढ़ावा देने के लिए विवि प्रयत्नशील : कुलपति

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में शुक्रवार को हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अहिदीभाषी छात्रों और वैज्ञानिकों में भी हिदी भाषा प्रचलित हो गयी है और वे अच्छी हिदी बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी को बढावा देने को लेकर विश्वविद्यालय सतत प्रयत्नशील है। हिन्दी को लेकर किया जा रहे कार्यों को लिए कुलपति ने राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकर झा की सराहना की। हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवम सुदामा, टीसीए ढोली प्रथम रहे जबकि गैर हिन्दीभाषी प्रतियोगिता में सुमित सुमन यादव ने बाजी मारी। इसी तरह वाद विवाद प्रतियोगिता के गैर हिन्दीभाषी वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज पिपरा कोठी प्रथम रहा। जिसमें पक्ष में अनन्या जार, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय पूसा तथा विपक्ष में परना चटर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिन्दीभाषी वर्ग में तिरहुत कृषि महाविद्यालय की टीम प्रथम रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में सश्याली कुमारी तथा विपक्ष में ऋषभ सिन्हा प्रथम रहे। हिन्दी टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता में श्री क्षत्रपति मिश्र, सहायक, विश्व विद्यालय पुस्तकालय प्रथम जबकि श्री अरुण कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तकनीकी आलेखन प्रतियोगिता में जा मुकेश श्रीवास्तव प्रथम जबकि डॉ. शिवनाथ सुमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर श्रेणी में सैनिक पाल प्रथम जबकि स्नातक श्रेणी में प्रणव कुमार निराला प्रथम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ऐश्वर्या कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन डा सतीश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक शिक्षा डा एमएन झा , कुलसचिव डी पी श्रीवास्तव एवं राजभाषा अधिकारी डा एमएन झा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान विश्व विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डा राकेश मणि शर्मा, डा सोमनाथ राय चौधरी, समेत विभिन्न निदेशक एवं अधिष्ठाता, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी