कल्याणपुर और मोरवा में करंट से दो की मौत

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की लदौरा पंचायत के रामपुरा गांव के वार्ड संख्या दस में घर के आंगन में चापाकल पर स्नान कर रही महिला के उपर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:14 AM (IST)
कल्याणपुर और मोरवा में करंट से दो की मौत
कल्याणपुर और मोरवा में करंट से दो की मौत

समस्तीपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र की लदौरा पंचायत के रामपुरा गांव के वार्ड संख्या दस में घर के आंगन में चापाकल पर स्नान कर रही महिला के उपर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान वीरेंद्र पासवान की पत्नी 35 वर्षीया रेणु देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। उसके आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतका के चार छोटे-छोटे बच्चे है। बताया जाता है कि वह दुर्गा माता का खोईछा भरने के लिए तैयार हो रही थी। इसी क्रम में यह घटना हुई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मुखिया अनामिका देवी की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने बिजली विभाग के कर्मियों से इस घटना के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को यथासंभव सहयोग राशि दी जाएगी। मोरवा के धर्मपुर बांदे में करंट से बच्चे की मौत

मोरवा,संस : प्रखंड की धर्मपुर बांदे पंचायत में बिजली के करंट से एक किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान स्थानीय वार्ड संख्या सोलह निवासी स्व.कपिल पंडित के पुत्र सात वर्षीय प्रिस कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार स्व.कपिल पंडित की पत्नी सुपत्री देवी अपनी अपनी तीन पुत्रियां तथा एकमात्र पुत्र वाले अपने परिवार को चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करती है। अपने बाल बच्चों के भरण-पोषण के लिए बगल के एक परिवार में झाड़ू पोछा लगा रही थी। जबकि मां की सहायता करने के लिए प्रिस चापाकल पर पानी भरने गया। तकनीकी गड़बड़ी से चापाकल में लगे बिजली के मोटर में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। हालांकि आनन-फानन में उसे इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घर के एकमात्र पुत्र की मौत से विधवा पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। भाजपा की मोरवा दक्षिण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री उदय कुमार चौधरी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करने की मांग की है। अहमदपुर में करंट लगने से वृद्धा की मौत

सरायरंजन थाना क्षेत्र के अहमदपुर में करंट लगने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही ही स्व. राम प्रसाद सहनी की पत्नी कलशिया देवी (70) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्धा अपने घर के समीप विद्युत पोल में लगे स्टेक के संपर्क में आ गई, जिसमें करंट प्रवाहित था। विद्युत करंट के कारण उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं मृतका के पुत्र श्रवण सहनी, रामनरेश सहनी, पुत्री गिरिजा देवी एवं सिरजन देवी सबका रोते-रोते बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी