हसनपुर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। रविवार को भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM (IST)
हसनपुर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव
हसनपुर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। रविवार को भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक संक्रमित बिथान थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव का बताया जा रहा है। उसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस एस लाल ने बताया कि रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मध्य विद्यालय नयानगर और देवधा परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 175 लोगों कर जांच की गई। जांच के दौरान एक बड़गांव पंचायत के पतिया टोले और एक बिथान प्रखंड के शनिचरा गांव का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के साथ ही पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी द्वारा पतिया गांव के मरीज के घर के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट घोषित कर मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना को लेकर प्रखंड को चार भागों में बांट पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

हसनपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रखंड को चार उपखंडों में विभाजित कर पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा एक मार्गदर्शिका अधिसूचित की गई है, जिसका अनुपालन स्थानीय स्तर पर किया जाना है। उक्त मार्गदशिका में उल्लेखित प्रतिबंधों को लागू करने के लिए इंसिडेंट कमांडर और डिप्टी इंसिडेंट कमांडर की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है।

जिलाधिकारी और अनुमंडलाधिकारी के आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र को चार उपखंडों में विभाजित कर पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार को मौजी, अहिलवार, सुरहा वसंतपुर,बड़गांव और शासन पंचायत के लिए पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार को परिदह, नकुनी, भटवन, देवड़ा और रामपुर रजवा पंचायत के लिए नियुक्त किया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार को मरांची उजागर, हसनपुर, सकरपुरा, औरा और देवधा पंचायत के लिए नियुक्त किया गया है। जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता मिश्रा को नयानगर, दुधपुरा, मंगलगढ़, फुलहारा और परोड़िया पंचायत के लिए नियुक्त कर कोविद - 19 के संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के आस पास माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाने,वहां पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करवाने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने का आदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी