फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बिथान से दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में हरियाणा के लोगों का साइबर के जरिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM (IST)
फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बिथान से दो गिरफ्तार
फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बिथान से दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में हरियाणा के लोगों का साइबर के जरिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता था। मामले में आरोपित दो सगे भाईयों को हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने घर बैठे बैठे हरियाणा के लोगों को 500 रुपये में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर देता था। प्रधान चिकित्सा पदाधिकारी, जिला चिकित्सा निरीक्षक करनाल के द्वारा 8 अगस्त को साइबर क्राइम थाना करनाल में जाली जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित आवेदन दिया गया। साइबर क्राइम थाना करनाल के एसएचओ ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया। जांच में पता चला कि समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के बरौनी गांव निवासी कमलेश्वरी राम का पुत्र संतोष कुमार राम एवं मंतोष कुमार राम घर बैठे-बैठे साइबर क्राइम के जरिए हरियाणा के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दे रहा है। हरियाणा पुलिस ने बिथान थाना के सहयोग से बरदौनी गांव गांव में छापेमारी कर दो सगे भाई को एक मोबाइल, एक लैपटॉप एवं उसमें उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष मो खुशबुद्दीन ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरियाणा पुलिस के पुलिस निरीक्षक संजीव मलिक अपने साथ दोनों को ले गई। मौके पर उप निरीक्षक सतपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कुलबीर सिंह, ईएचसी मुकेश कुमार, बिथान थाना के पीएसआई राजन कुमार, एसआई अमानुल्लाह खान, एएसआई कैलाश राम समेत पुलिस बल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी