रोसड़ा नरसंहार की बीसवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चर्चित रोसड़ा नरसंहार की 20वीं बरसी पर शहरवासियों ने अपने सात सपूतों को नमन करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:34 PM (IST)
रोसड़ा नरसंहार की बीसवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रोसड़ा नरसंहार की बीसवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर । चर्चित रोसड़ा नरसंहार की 20वीं बरसी पर शहरवासियों ने अपने सात सपूतों को नमन करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। स्थानीय अहिवरण धर्मशाला के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह एवं भाजपा नेता अमर प्रताप सिंह, राम कुमार सिंह, विनोद देव एवं संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ लोक मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने की। संचालन युवा समाजसेवी नीरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र कुमार नायक, भाजपा नेता दिनेश कुमार झा अनीश राज, संजय कुमार सिंह, वैभव रंजन, मोहन पटवा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, विकेश कुशवाहा विद्यार्थी परिषद के विकास कुंवर आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सातों सपूतों को रोसड़ा का होनहार बताते हुए उनके सपनों को पूरा करने तथा उनकी याद में स्मृति भवन निर्माण की बात जोर शोर से रखी। मौके पर कई जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखने के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन निवेदित किया। बताते चलें कि वर्ष 2001 में आज ही के दिन अपराधियों ने शहर के सिनेमा चौक स्थित क्षेत्रीय विकास समिति कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिग कर सात सपूतों को मौत की नींद सुला दी थी। इसमें समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह तथा भाजपा नेता हरिशंकर प्रसाद सिंह के अलावा सेसड़ा के युवा हीरा सिंह, बबलू नायक, अनिल यादव, सुनील महतो एवं कुलदीप साह शामिल थे।

chat bot
आपका साथी