पुलिस दिवस पर थाना कर्मियों ने सड़क पर लगाई झाड़ू

उजियारपुर थाना मुख्यालय पर शनिवार को पुलिस दिवस के अवसर पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM (IST)
पुलिस दिवस पर थाना कर्मियों ने सड़क पर लगाई झाड़ू
पुलिस दिवस पर थाना कर्मियों ने सड़क पर लगाई झाड़ू

समस्तीपुर । उजियारपुर थाना मुख्यालय पर शनिवार को पुलिस दिवस के अवसर पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, थानाकर्मी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर थाना परिसर से लेकर ऑटो स्टैंड सहित रेलवे गुमटी तक सड़क एवं उसके किनारे में लगी गंदगी की सफाई की। हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करने निकले पुलिसकर्मियों को देखकर स्थानीय व्यवसायियों ने भी इसमें हाथ बंटाते हुए सफाई अभियान में सहयोग किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि साफ-सफाई का प्रभाव हमारे तन और मन पर पड़ता है। उन्होंने कहा स्वस्थ रहेगा तन और मन जब निर्मल होगा गली- डगर। थानाध्यक्ष ने लोगों को अपने-अपने घरों के आसपास तथा गली और सड़कों से गंदगी को मिलकर मिटाने का संकल्प दिलाया। मौके पर एसआइ अनिल शर्मा, एएसआइ विनोद कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, विनय कुमार, मिथलेश सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष सह जदयू नेता केके सिंह, वरुण साह, चौकीदार राजकुमार चौधरी, शंकर पासवान, नथुनी पासवान, सुनिल कुमार, मुखिया लालदेव सिंह, दिवेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, समाजसेवी उमेश चौधरी, मंटून चौधरी, मनोज कुमार दास, चुनचुन पासवान, उमाकांत सहनी, रोशन पोद्दार, मो चांद, मो. परवेज आलम सहित दर्जनों लोग सफाई अभियान में सम्मिलित हुए। दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुरू

विभूतिपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ कलश पूजा से शुरू किया गया। व्रती कलश लेकर जलाशय से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां आचार्य पंडितों के द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। यज्ञ पूरा करने का संकल्प दिलाया। जिसमें मुख्य आचार्य के रूप में मिथिलेश झा, मुख्य यजमान के रूप में जीवछ ठाकुर, सुनीता देवी, सुरेश प्रसाद, रागनी कुमारी, भुट्टू राय, दीपक कुमार, उदय कुमार आदि थे। अष्टयाम यज्ञ में हवन कुंड बनाकर 24 घंटे तक अग्नि प्रज्वलित कर हवन की आहूति दिया जा रहा है। जिसके लिए पंडित उदय कांत झा, अमरजीत झा हवन कर रहे है। वही रामायण पाठ पवित्र दास कर रहे। अष्टयाम महायज्ञ में सहयोग विश्वनाथ महतो, रामाशीष यादव, राम स्वार्थ यादव, मेघन राम, सोनू शशि, राजीव कुमार, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर इस यज्ञ को संपन्न कराने में जुटे है।

chat bot
आपका साथी