टहनी काट रहे युवक का पैर पेड़ से फिसला, गिरने से मौत

खानपुर थाना क्षेत्र में खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. भगलू महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो शुक्रवार को खानपुर गांव स्थित खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से गिरने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 11:47 PM (IST)
टहनी काट रहे युवक का पैर पेड़ से फिसला, गिरने से मौत
टहनी काट रहे युवक का पैर पेड़ से फिसला, गिरने से मौत

समस्तीपुर । खानपुर थाना क्षेत्र में खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. भगलू महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो शुक्रवार को खानपुर गांव स्थित खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से गिरने से मौत हो गई। मृतक पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनी को पांग रहा था। इस क्रम में पांव फिसल जाने से वह गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह अत्यंत ही गरीबी में जिदगी जी रहा था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर जीवन यापन करता था। पति के पेड़ से गिरकर मौत होने खबर मिलते ही पत्नी सावित्री देवी अपने घर से बेसुध अवस्था में रोते बिलखते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव से लिपटकर विलाप करने लगी। मृतक अत्यंत गरीब था। मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। पत्नी के अलावा उसके घर में कोई बच्चा नही है। पति में मौत के बाद पत्नी इस दुनिया मे अकेली रह गई। घटनास्थल पर ढांढस बंधाते हुए मुखिया प्रदीप कुमार महतो, खानपुर दक्षिणी के मुखिया अमल भारती, शिव नारायण राय, उप मुखिया पवन कुमार सिंह उर्फ मक्खन, संजय कुमार, गौरी कुमार आदि ने हरसंभव सरकारी लाभ दिलाने आश्वासन दिया। पूर्व मुखिया शिव नारायण एवं प्रदीप कुमार महतो ने बीडीओ व थानाध्यक्ष से दूरभाष पर संपर्क कर घटना से अवगत कराया। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच उजियारपुर स्टेशन से दक्षिण तथा प्रखंड कार्यालय से पूरब रायपुर गांव में शुक्रवार की अल सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की नजर युवती की कटी लाश पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई विनय कुमार ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी