नशाखुरानी गिरोह का शिकार युवक अचेतावस्था में मिला

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-इलमासनगर मुख्य मार्ग में सतमपुर पेट्रोल पम्प से पीछे लोगों ने सड़क किनारे सोमवार की संध्या एक युवक को बेहोश पाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:12 PM (IST)
नशाखुरानी गिरोह का शिकार युवक अचेतावस्था में मिला
नशाखुरानी गिरोह का शिकार युवक अचेतावस्था में मिला

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-इलमासनगर मुख्य मार्ग में सतमपुर पेट्रोल पम्प से पीछे लोगों ने सड़क किनारे सोमवार की संध्या एक युवक को बेहोश पाया। इसकी सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर युवक को लाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी मोजिम खान का पुत्र रजी आलम खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में उक्त युवक के पिता मोजिम ने बताया कि उनका पुत्र दिल्ली से रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से सोमवार की संध्या समस्तीपुर जंक्शन पर उतरा था। जहां से वह मथुरापुर घाट अपने घर जाने के लिए बस पकड़ने पहुंचा था। यहां तक उससे मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल लगातार बंद आने पर किसी अनिष्ट की आशंका पर वह रात्रि में समस्तीपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में इसकी शिकायत भी की थी। वहीं पुन: देर रात्रि उन्हें अपने पुत्र का वारिसनगर पीएचसी में भर्ती होने की जानकारी मिली। संपर्क करने पर पीएचसी प्रभारी डॉ. रामचन्द्र महतो ने युवक को खतरे से बाहर होने की बात बतायी। बताते चलें कि इन दिनों मथुरापुर घाट नशाखुरानी गिरोह के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। कई यात्री कुछ दिनों में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो चुके हैं। लगभग छह माह पूर्व पश्चिम बंगाल से थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव का एक व्यक्ति मथुरापुर घाट से टेम्पो पकड़कर चला था। जिसका शव सतमलपुर के आसपास मिला था। साथ ही उसके सभी सामान भी गायब थे। वही एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के ही मनियारपुर गांव का एक युवक दिल्ली से मथुरापुर घाट तक पहुंचा था। परन्तु घर पहुंचने के बजाय कल्याणपुर थाना के वीरसिंहपुर गांव में सड़क किनारे अचेतावस्था में मिला था।

chat bot
आपका साथी