सिघिया और बिथान में थमा चुनाव प्रचार का शोर, कर्मियों के बीच सामग्री वितरित

बिथान व सिघिया में दसवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान लेकर सोमवार की संध्या पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। प्रचार का शोर थमने से आमलोगों ने राहत की सांस ली है वहीं प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:19 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 02:19 AM (IST)
सिघिया और बिथान में थमा चुनाव प्रचार का शोर, कर्मियों के बीच सामग्री वितरित
सिघिया और बिथान में थमा चुनाव प्रचार का शोर, कर्मियों के बीच सामग्री वितरित

समस्तीपुर । बिथान व सिघिया में दसवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान लेकर सोमवार की संध्या पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। प्रचार का शोर थमने से आमलोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। सिघिया प्रखंड के फुलहारा मध्य विद्यालय प्रांगण में सभी मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री बांटी गई। वहीं बिथान के पीएसपी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सभी कर्मियों को सामग्री प्रदान की गई। सिघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने मतदान कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र समेत चुनाव सामग्रीं का वितरण कर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। इधर, बिथान के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड के 13 पंचायतों में 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर छह कर्मचारी को तैनात किया गया है। एक मतदान केंद्र पर जिला पार्षद, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति के लिए अलग-अलग ईवीएम के अलाव दो बाक्स सरपंच एवं पंच के लिए दिए गए हैं। चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए दिनभर गहमागहमी बनी रही। मालूम हो कि 8 दिसंबर को बिथान प्रखंड के 13 पंचायतों में चुनाव होना है। मौके पर अंचलाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयकुमार राम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डा. संजीव कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राज मिश्रा, एसआइ घनश्याम पासवान, अमानुल्लाह खान, जय नारायण सिंह, पीएसआइ राजन कुमार, एएसआइ संजीव कुमार, विजय प्रसाद, भोगेंद्र यादव, कैलाश राम, चश्मुद्दीन, गोपाल राय, विनोद कुमार गांधी, गुणानंद प्रसाद, बाल विजय कुमार, संजय कुमार वियोगी, रामाश्रय राय, राजीव कुमार, सुजय कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी