राजभाषा के रूप में काफी तेजी से बढ़ रहा हिदी का सफर

समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन की बैठक शुक्रवार को वर्चुअल मोड में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM (IST)
राजभाषा के रूप में काफी तेजी से बढ़ रहा हिदी का सफर
राजभाषा के रूप में काफी तेजी से बढ़ रहा हिदी का सफर

समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन की बैठक शुक्रवार को वर्चुअल मोड में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने की। इसमें मार्च 2021 तिमाही के दौरान मंडल में हुए राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम जेके सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय जफर आजम, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं स्टेशन अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। इस बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वितीय चंद्र किशोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सप्ताह-2021 के अवसर पर समस्तीपुर मंडल को वर्ष 2020 के लिए प्राप्त अंतर मंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजभाषा के रूप में हिदी का सफर काफी तेजी से बढ़ रहा है। आज हिदी देश को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है। हिदी इतनी सक्षम कि उसमें विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर एवं प्रबंधन जैसे विधाओं को भी हिदी में प्रस्तुत करना सरल हो गया है। आज बहुसंख्यकों की भाषा हिदी का प्रसार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से हिदी के सहज, सरल एवं स्पष्ट स्वरूप को अपनाने पर बल दिया। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने कहा कि हमारे मंडल में हिदी में अच्छा कार्य किया जा रहा है और इस वर्ष प्राप्त राजभाषा शील्ड इसी का उदाहरण है। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपन्न करने में हिदी को प्राथमिकता देने पर बल दिया तथा सभी विभाग को वेबसाइट द्विभाषी में करने का निर्देश दिया। राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी चंद्र किशोर ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार मंडल में हो रहे राजभाषा प्रगति के संबंध में विस्तार से बताया। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं स्टेशनों से शामिल सदस्य, स्टेशन अधीक्षकों ने भी अपने विभाग स्टेशन पर हो रहे हिदी प्रयोग के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में वर्चुअल मोड से आयोजित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का समापन राजभाषा अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी