बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में पूर्व से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ लिया। इसके बाद मनरेगा भवन परिसर में बाढ़ से पूर्व की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 12:10 AM (IST)
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में पूर्व से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ लिया। इसके बाद मनरेगा भवन परिसर में बाढ़ से पूर्व की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक की। ऊंचे स्थलों के चयन को लेकर बरहेता उच्च विद्यालय एवं पंचायत भवन जाकर डीएम ने स्वयं देखा। जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनय कुमार राय अनुमंडल पदाधिकारी आरके दिवाकर, मनरेगा पदाधिकारी महेश कुमार भगत, अंचलाधिकारी प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, सहायक अंचल अमीन ओम विकास कुमार, क्लौंजर पंचायत की मुखिया शोभा देवी ,पूर्व मुखिया कैलाश सहनी, विकास मित्र रंजीत बैठा, नामापुर के मुखिया राम विनोद ठाकुर, बड़हेता के मुखिया जनमंजय ठाकुर, तीरा की मुखिया मीरा देवी, पूर्व मुखिया रंजन चौधरी, अंचल निरीक्षक सतनारायण पांडे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बीडीओ धर्मवीर प्रभाकर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रमजाननगर, छोटी सलहा, बड़ी सलहा, अकोना ,कमरगामा, बड़हेता उच्च विद्यालय ,पंचायत भवन आदि का मुआयना किया। उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थलों का चयन करने, पशु चारा की व्यवस्था, कम्युनिटी किचन के संचालन के अलावा कोविड-19 के वैक्सीन की समीक्षा भी की। श्री विधि से धान की खेती की दी गई जानकारी

विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में कृषि कर्मियों, किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयकों की एक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार ने की। बैठक में खरीफ योजना के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सभी किसान सलाहकारों को अपने-अपने पंचायतों में श्री विधि से धान की खेती कराए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में नवपदस्थापित कृषि समन्वयकों से परिचय भी कराया गया। मौके पर कृषि समन्वयक राजीव रंजन, उमेश कुमार, मुरारी प्रसाद, अंजनी कुमार, अजीत कुमार ठाकुर, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, राम शंकर, बैजू सहनी, बमबम कुमार, तरुण कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी