छत्रधारी उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का जल्द हो निर्माण : विधायक

समस्तीपुर। शहर के सबसे पुरानी छत्रधारी इंटर विद्यालय इन दिनों काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर विद्यालय के भवन का जीवर्णेद्धार सरकार जल्द से जल्द कराए। उक्त बातें रविवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM (IST)
छत्रधारी उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का जल्द हो निर्माण : विधायक
छत्रधारी उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का जल्द हो निर्माण : विधायक

समस्तीपुर। शहर के सबसे पुरानी छत्रधारी इंटर विद्यालय इन दिनों काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर विद्यालय के भवन का जीवर्णेद्धार सरकार जल्द से जल्द कराए। उक्त बातें रविवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन में वर्ग कक्ष का संचालन किया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन उस भवन को जर्जर घोषित करते हुए शिक्षण कार्य बंद करने का आदेश भी जारी कर चुकी है। बावजूद वर्ग कक्ष के अभाव में करीब 2 से 3 हजार छात्रों का वर्ग संचालन उसी जर्जर भवन के वर्ग कक्ष में हो रहा है, जो किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय उच्च विद्यालय, अशोक स्मारक उच्च विद्यालय सुल्तानपुर घटहो सहित दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जो काफी जर्जर है। जिसका वर्ग कक्ष का निर्माण होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक को इस बाबत पत्राचार कर कई बार अवगत कराया गया। बावजूद विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके प्रयास से बालिका उच्च विद्यालय के भवन निर्माण की मंजूरी मिली। जिसका शिलान्यास भी उन्होंने किया। परंतु राशि आवंटित नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि योग्य हजारों भूमि पर जल जमाव के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था अब तक नही हो सकी है। इसके लिए डीएम को पत्राचार किया गया है। मौके पर राजद के प्रदेश सचिव नन्दकिशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, मीडिया प्रभारी राजदीपक, महेंद्र राय, पुण्जय कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी