जन-जन के सहयोग से अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण

पूसारोड स्थित श्रीराम जानकी आंनद भवन में शुक्रवार को निधि समर्पण अभियान समिति की एक बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चलाए गए समर्पण अभियान की विस्तारपूर्वक चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:04 PM (IST)
जन-जन के सहयोग से अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण
जन-जन के सहयोग से अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण

समस्तीपुर । पूसारोड स्थित श्रीराम जानकी आंनद भवन में शुक्रवार को निधि समर्पण अभियान समिति की एक बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चलाए गए समर्पण अभियान की विस्तारपूर्वक चर्चा की। कहा कि अयोध्या में जन-जन के सहयोग से रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी ने कहा कि निधि समर्पण अभियान का मूल उद्देश्य यह है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सभी लोगों की सहभागिता हो। श्रीराम का जीवन आम लोगों के साथ बीता। उन्होनें समाज के दबे कुचले लोगों को सम्मान दिया। वन गमन से लेकर लंका विजय तक आम लोग उनके सहयोगी रहे। इसलिए अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता का विशेष महत्व है। उन्होंने आम लोगों से निधि समर्पण अभियान में अपना योगदान करने का आग्रह किया। उन्होंने खुद भी निधि समर्पण का पहला कूपन खरीदा। अध्यक्षता अभियान के संयोजक डा. नवल किशोर चौधरी ने की। मौके पर आरएयू पूसा के पूर्व प्राध्यापक डा. शंभू शरण ठाकुर, सह संयोजक कौशल मिश्र, ध्रुव कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष राजदेव, अभियान खंड प्रचार प्रमुख मृत्युंजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, आलोक कुमार, नरेंद्र मिश्र, सूर्या पासवान, मनीष कुमार, सूरज चौधरी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

प्रत्येक परिवार से सहयोग की अपील

कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के भागीरथपुर गांव स्थित जूट मिल शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति की बैठक हुई। मंडल संयोजक अभिषेक सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण की जानकारी दी। इसमें प्रत्येक हिदू परिवार से सहयोग की अपील की गई। टोली प्रमुख एवं टोली का निर्माण किया गया। अंत में संघ के पूर्व प्रचारक बलराम मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं दूसरी ओर गोराई पंचायत में भी बैठक हुई। मौके पर पंचायत संयोजक राम सकल ठाकुर, विनय ठाकुर, टोली प्रमुख आशीष कुमार, कैलाश राय आदि उपस्थित रहे।

भजन कीर्तन के साथ धन संग्रह शुरू खानपुर, संस : प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर खेढ़ी महादेव मंदिर प्रांगण एवं श्रीपुरगाहर श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में भजन कीर्तन के साथ मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता खेढ़ी में प्रखंड संयोजक सुनील झा ने की। श्रीपुरगाहर में शिव शंकर चौधरी निषाद के नेतृत्व में धनसंग्रह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ जय श्रीराम नाम के जयकार से आसपास इलाका गूंज उठा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तीन पंचायत पर एक निधि संग्रहकर्ता बनाया गया है। जो तीनों पंचायत के निधि को निर्धारित बैंक में जमा करने जाएंगे। मौके पर अवनीश कुमार, राम निवास, रंजीत पांडेय, श्यामाकांत झा, अशोक झा, अजय कुमार सहनी, दीपक कुमार, संजीव ईश्वर, महेश कुमार सहनी, राम सागर चौधरी, अरुण कुमार झा, राम उदित चौधरी, अरविद कुशवाहा, अशोक कुमार राम, वरुण चौधरी, सीता कांत ठाकुर, शुभम कुमार चौधरी, रामबाबू चौधरी, मुरारी चौधरी, सतीश चौधरी, मदन मोहन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी