टिड्डियों को मारने के लिए कराया गया छिड़काव

पूसा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र समस्तीपुर के सिघिया खुर्द में रुके टिड्डियों के दल पर कृषि विभाग के द्वारा रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। मौके पर किसानों को इससे बचाव के लिए किन-किन कीटनाशकों का उपयोग करना है इसके बारे में भी कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST)
टिड्डियों को मारने के लिए कराया गया छिड़काव
टिड्डियों को मारने के लिए कराया गया छिड़काव

समस्तीपुर । पूसा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र समस्तीपुर के सिघिया खुर्द में रुके टिड्डियों के दल पर कृषि विभाग के द्वारा रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। मौके पर किसानों को इससे बचाव के लिए किन-किन कीटनाशकों का उपयोग करना है, इसके बारे में भी कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने जानकारी दी है। यह ऑपरेशन बुधवार की संध्या से ही चल रहा है। पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर छिड़काव दमकल द्वारा किया जा रहा है। वर्षा के कारण कार्य अवरुद्ध हो रहा है। बावजूद कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं किसान अपनी फसल के बचाव के लिए तत्पर हैं। जिला के पौधा संरक्षण पदाधिकारी रविद्र कुमार महतो, कृषि समन्वयक मिथिलेश कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर इसकी निगरानी कर दवा का छिड़काव करा रहे हैं। किसानों में टिड्डी के झुंड से फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर काफी चिता है। रात को भी जागकर रेगिस्तानी टिड्डी की खोज में लगे हैं। किसानों का कहना है कि अगर कहीं धान के बिचड़े पर यह कीट का आक्रमण हुआ तो धान की रोपनी भी नहीं हो पाएगी। वही जो किसान धान की रोपनी कर चुके हैं, छोटे पौधे होने के कारण उन्हें और भी चिता सता रही है।

chat bot
आपका साथी