केंद्रीय मंत्री के विशेष प्रतिनिधि ने लिया ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य का जायजा

उजियारपुर प्रखंड की भगवानपुर देसुआ पंचायत स्थित काली स्थान परिसर मे ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य का जायजा बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के विशेष प्रतिनिधि ने लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 01:01 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री के विशेष प्रतिनिधि ने लिया ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य का जायजा
केंद्रीय मंत्री के विशेष प्रतिनिधि ने लिया ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य का जायजा

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड की भगवानपुर देसुआ पंचायत स्थित काली स्थान परिसर मे ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य का जायजा बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के विशेष प्रतिनिधि ने लिया। साथ ही इस निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। इस प्लांट का अत्याधुनिक ढंग से निर्माण स्थानीय सांसद नित्यानंद राय के सांसद निधि से कराया जा रहा है। इससे कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेगा। इस प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू होने पर समस्तीपुर जिला ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर होगा। बताया जा रहा है कि इस प्लांट का निर्माण 15 दिनों में पूरा होकर यहां से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। बुधवार को सांसद के निजी सचिव कुमार क्रांति एवं भाजपा के कई पदधारकों ने कार्यस्थल का जायजा लिया। मौके पर समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कार्यपालक अभियंता राम कैलाश दास, महामंत्री राजीव कुमार चौधरी, शिव कुमार, सुजीत भास्कर, मंडल अध्यक्ष अमृत कुमार चौधरी, उजियारपुर दक्षिण मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार मुरारी, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख संजय दास, मनोज दास, शिव कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ सुनील सिंह, सेक्टर प्रभारी विनोद सिंह के अलावा विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। ग्रामीण चिकित्सक करेंगे संक्रमितों की पहचान

मोहिउद्दीननगर,संस: भारत सरकार से मान्यता प्राप्त केयर इंडिया ग्रामीण चिकित्सकों की सहायता से ग्रामीण स्तर पर सर्दी, खांसी से परेशान लोगों की पहचान कराएी। जानकारी देते हुए प्रखंड के नुरहसन ने बताया कि इससे कोरोना के प्रारंभिक लक्षण की पहचान हो पाएगी। ऐसे लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। इसमें मनोज कुमार सिंह वेद प्रकाश आदि है।

chat bot
आपका साथी